ससुर ने बहू का किया अपहरण, हत्या किए जाने से पहले बचा ली गई
इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा में एक माह से गायब अपने पति को ससुराल में खोजने आई महिला को उसके ससुर ने हत्या के इरादे से अगवा कर लिया और थाना बकेवर के लबारपुर गांव में उसे लोडर के नीचे दबाकर मारने का प्रयास किया जाने लगा। जब ग्रामीणों ने इस महिला की जान को खतरे में देखा तो उन्होंने तत्काल बकेवर थाना पुलिस को सूचना दे दी।

महिला के शरीर में अंदरूनी चोटें
सूचना मलने पर तत्काल पुलिस लबारपुर गांव में पंहुची। पुलिस को आता देख आरोपी ससुर अपने साथियों के साथ फरार हो गया। पुलिस के कब्जे में आई यह महिला बुरी तरीके से घायल है। इसके ससुर और उसके साथियों ने इसके साथ पहले जमकर मारपीट की जिस कारण महिला के शरीर में अंदरूनी चोटें आई हैं।

महिला ने किया था लव मैरिज
बताया गया कि इस महिला ने बकेवर कस्बे के एक दबंग परिवार के युवक के साथ छह माह पूर्व प्रेम विवाह किया था जिससे इस महिला का ससुर और अन्य रिश्तेदार बेहद नाराज थे महिला ने बताया अपने ससुर की नारजगी देखते हुए वह अपने पति के साथ इटावा के ही भरथना कस्बे में रहने लगी थी।

लापता है महिला का पति
महिला का आरोप है क एक माह पूर्व उसके ममियां ससुर उसके पति को भरथना कस्बा स्थित उसके मकान से ले गये हैं जिनका आज तक पता नही हैं। कल शाम यह महिला अपनी ससुराल अपने पति को खोजने आई थी। इस महिला का कहना है कि ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौंके पर न पंहुचती तो उसकी हत्या करने की योजना बनाई जा रही थी। इस घटना के बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications