मैथ के पेपर से कुछ देर पहले हुई थी पिता की मौत, 100 अंक लाकर बेटे ने दी पिता को श्रद्धांजलि

लखनऊ: बोर्ड एग्जाम के दौरान बच्चों पर पहले ही बहुत दबाव रहता है लेकिन उस वक्त उनकी स्थिति और भी ख़राब हो जाती है जब परीक्षा के वक्त परिवार में कोई मुश्किल आ जाये। लखनऊ के अनमोल सिंह के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। 12वीं के बोर्ड के दौरान अनमोल के पिता का देहांत हो गया। मैथ के पेपर से कुछ ही घंटे पहले पिता की मौत के बाद भी अनमोल का हौसला नहीं टूटा और उसने मैथ में 100 में 100 अंक हासिल कर अपने पिता को श्रद्धांजलि दी। अनमोल के पिता को मैथ का सब्जेक्ट बहुत पसंद था।

father died during board exams son paying tribute by getting 100 marks in maths

अनमोल के मैथ के पेपर से कुछ घंटे पहले ही पिता की मौत हो गई थी। अनमोल ने मैथ के पेपर में 100 में से 100 अंक हासिल किए। सीएमएस, कानपुर रोड के 12वीं के छात्र अनमोल सिंह के पिता का देहांत हो मैथ के पेपर से कुछ ही घंटे पहले हो गया था।

किसी भी बेटे के लिए ये बहुत मुश्किल पल होते हैं लेकिन अनमोल ने हौसला नहीं खोया और उसने परीक्षा ने 100 अंक प्राप्त किये। अनमोल के पिता को मैथ से काफी लगाव था और वो इस सब्जेक्ट को बहुत पसंद करते थे। अनमोल ने 12वीं में कुल 98.25 फीसदी अंक प्राप्त किये जबकि मैथ के पेपर में उसने 100 में से 100 अंक प्राप्त किए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+