Fatehpur मकबरा विवाद में फंसे सपा नेता पप्पू सिंह चौहान को पार्टी ने किया निष्कासित
Fatehpur Maqbara Vivad Latest News Pappu Singh Chauhan Uttar Pradesh: फतेहपुर मकबरा विवाद में नाम आने के बाद से समाजवादी पार्टी में नेता पप्पू सिंह चौहान को निष्कासित कर दिया है। इन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है।
फतेहपुर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने एक लेटर जारी किया है। जिसमें लिखा है कि " पप्पू सिंह चौहान पुत्र अभिमन्यु सिंह ग्राम रहीमालन का पुरवा पोस्ट जमरावा विधानसभा 242 हुसैनगंज तहसील जिला फतेहपुर को पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने के कारण समाजवादी पार्टी से निष्कासित किया जाता है। "
फतेहपुर मकबरा विवाद बढ़ता नजर आ रहा है। पुलिस उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। घटना में शामिल सभी उपद्रवियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
समाजवादी पार्टी के नेता पप्पू सिंह चौहान का नाम भी इस मामले में सामने आया है।
फतेहपुर में सोमवार को उस समय विवाद हो गया जब कुछ लोग मकबरे को ठाकुर जी का मंदिर बताने लगे। इसी बात को लेकर हिंदू मुस्लिम पक्ष एक दूसरे के सामने आ गया और पथराव करने लगा।












Click it and Unblock the Notifications