Fatehpur Gas Cylinder Blast Reason: कैसे फटा गैस सिलेंडर? मकान का हिस्सा ढहा, मलबे में 10 से ज्यादा फंसे!

Fatehpur Cylinder Blast Reason: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में सोमवार (28 सितंबर) शाम खाना बनाते समय एक मकान में गैस सिलेंडर फटने से जोरदार धमाका हो गया। धमाके के बाद मकान का एक हिस्सा भरभराकर गिर गया। मलबे में 10 से ज्यादा लोगों के दबे होने की आशंका से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव अभियान शुरू किया।

हादसा करीब शाम 5 बजे मलवां थाना क्षेत्र में ओवरब्रिज के नीचे हुआ। फिलहाल मलबे में कितने लोग फंसे हैं, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हादसे में घायल दो लोगों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। आइए विस्तार से जानते हैं कि कैसे हुआ धमाका?

fatehpur-gas-cylinder-blast-reason-

धमाके के बाद ढह गया मकान

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शाम के समय अचानक मकान के अंदर तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। धमाके के कुछ ही देर बाद मकान का एक हिस्सा गिर गया। मलबा सड़क और आसपास के हिस्से में फैल गया। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। मकान के अंदर कई लोगों के मौजूद होने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस और दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव शुरू किया।

मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी

रेस्क्यू टीम लगातार मलबा हटाकर अंदर फंसे लोगों की तलाश कर रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि हादसे के वक्त मकान के अंदर कुल कितने लोग मौजूद थे और उनमें से कितने मलबे में फंसे हैं। अधिकारियों की निगरानी में जेसीबी और अन्य संसाधनों की मदद से मलबा हटाने का काम किया जा रहा है। बचाव दल सावधानी से मलबे को हटाकर संभावित रूप से फंसे लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रहा है।

दो घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा

हादसे में दो लोग घायल हुए हैं। दोनों को तत्काल मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल उनकी हालत को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

मौके पर जुटी भीड़, पुलिस ने घेरा इलाका

धमाके के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। भीड़ बढ़ने से राहत-बचाव कार्य में परेशानी न हो, इसके लिए पुलिस ने इलाके को घेर लिया और लोगों को घटनास्थल से दूर किया। मलवां थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर मौजूद हैं। अधिकारी राहत-बचाव अभियान की निगरानी कर रहे हैं।

कैसे हुआ सिलेंडर ब्लास्ट? जांच जारी

पुलिस फिलहाल हादसे के कारणों की जांच कर रही है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में विस्फोट हुआ, लेकिन सिलेंडर फटने की सटीक वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि मकान में गैस लीकेज या किसी अन्य वजह से धमाका हुआ था या नहीं। फिलहाल, सबसे बड़ी प्राथमिकता मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना है। रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने के बाद ही हादसे में हुए कुल नुकसान और हताहतों की स्थिति साफ हो सकेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+