धरे के धरे रह गए पटाखे तो मौलाना साहब ने फोड़े TV
सरफराज नाम के युवक ने सड़क पर लाकर अपनी टीवी फोड़ी तो उसके समर्थन में दर्जनों लोग जुटे रहे।
इलाहाबाद। भारतीय क्रिकेट टीम की जितनी सराहना हो रही थी अब चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान से मिली करारी शिकस्त के बाद एकदम से गुस्से में बदल गई। खिलाड़ियों के खराब प्रदर्शन को जमकर कोसा गया। संगम नगरी में क्रिकेट फैन्स सड़क पर उतर आए।


लोगों ने हार का गुस्सा अपने पुराने टीवी सेट पर दिखाया और पटक कर फोड़ दिया। रात में ही भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों का पोस्टर जलाना शुरू कर दिया। जमकर नारेबाजी के साथ हंगामा शुरू हुआ तो थानों से पुलिस फोर्स सड़क पर उतर आई। सरफराज नाम के युवक ने सड़क पर लाकर अपनी टीवी फोड़ी तो उसके समर्थन में दर्जनों लोग जुटे रहे।

तेलियरगंज में छात्रों ने तो चौक में व्यापारियों ने पोस्टर जलाए। सिविल लाइंस व बैहराना में देर रात तक हंगामा जारी रहा। माहौल खराब होने से बचाने के लिए पुलिस की पूरी टीम गश्त करती रही। सबसे आश्चर्यजनक बात ये रही कि भारतीय टीम के हारने से जहां पूरा देश निराश था। वहीं इलाहाबाद के कई इलाके में पाकिस्तान की जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए पटाखे फोड़े गए। शहर के नूरुल्ला रोड, अल्लापुर, करेली, अटाला, मऊआइमा, लालगोपालगंज आदि स्थानों पर मुस्लिम समर्थकों ने पाकिस्तान की जीत पर आतिशबाजी की।












Click it and Unblock the Notifications