प्रेमी के पूरे परिवार को जूते की माला पहनाकर पीटा, निकाला गांव में जुलूस

बिजनौर। यूपी के बिजनौर में भीड़ का एक शर्मनाक चेहरा देखने को मिला जब प्यार करने के जुर्म में गांव वालों ने प्रेमी और उसके परिजनों को सरेआम सजा दी। बिजनौर के इस्लामाबाद में यह घटना हुई है जिसमें ग्रामीणों ने मिलकर पूरे परिवार की सबके सामने बेइज्जती की और मारते-पीटते हुए गांव में घुमाया।

बिरादरी की युवती से अफेयर

बिरादरी की युवती से अफेयर

यूपी में ग्रामीणों ने प्यार करने की ऐसी सजा दी जिससे इंसानियत शर्मसार हो गई। घटना गुरुवार की बताई जा रही है। बिजनौर के इस्लामाबाद गांव के रहने वाले एक युवक का गांव में अपनी बिरादरी की युवती के साथ अफेयर चल रहा था और वह फरार हो गया। इसी युवक के छोटे भाई का भी गांव की एक युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।

पूरे परिवार को गांव वालों ने दी सजा

पूरे परिवार को गांव वालों ने दी सजा

दोनों युवतियों के परिजन बदले की भावना से एक हो गए और पीड़ित परिवार के सभी लोगों को घर से खींच लिया जिनमें महिलाएं भी शामिल रहीं। युवतियों के परिजनों के साथ गांव वाले भी शामिल हो गए और पीड़ित परिवार के सभी लोगों को जूते की माला पहनाते हुए मारते-पीटते हुए गांव में घुमाते रहे।

पुलिस ने कहा, नहीं मिली तहरीर

पुलिस ने कहा, नहीं मिली तहरीर

इस मामले में थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने कहा है कि युवती युवक से शादी करने पर अड़ी हुई है लेकिन उसके परिजन राजी नहीं हैं। इस मामले में अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि शिकायत मिलने पर कार्रवाई होगी वहीं पीड़ित परिवार इस घटना से सदमे में है और कुछ बोलने को तैयार नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+