Fake IAS: 4 गर्लफ्रेंड्स में से 3 को किया प्रेग्नेंट, SDM को जड़ा थप्पड़! फर्जी IAS के कारनामे कर देंगे हैरान
Gorakhpur Fake IAS Officer: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक ऐसे शातिर जालसाज का पर्दाफाश हुआ है, जिसके कारनामे सुनकर पुलिस भी दंग रह गई। गौरव कुमार (Gaurav Singh) उर्फ ललित किशोर नाम के इस शख्स ने खुद को आईएएस अधिकारी बताकर न सिर्फ करोड़ों रुपये की ठगी की, बल्कि एक वास्तविक एसडीएम को थप्पड़ जड़ने की हिमाकत भी की।
धोखाधड़ी की इस लंबी फेहरिस्त में उसकी निजी जिंदगी भी कम चौंकाने वाली नहीं है-उसने चार प्रेमिकाएं (गर्लफ्रेंड्स) बनाईं, जिनमें से तीन गर्भवती हैं।

Fake IAS Officer: 99 लाख की बरामदगी से खुला राज
इस पूरे गिरोह का खुलासा तब हुआ जब बीते 7 नवंबर को गोरखपुर स्टेशन पर जीआरपी पुलिस ने एक व्यक्ति के सूटकेस से लगभग 99 लाख 90 हजार रुपये बरामद किए। जांच में पता चला कि यह पैसा गौरव कुमार उर्फ ललित किशोर का था और इसे बिहार भेजा जा रहा था। लगातार 33 दिनों की तलाश के बाद, पुलिस ने मंगलवार को गौरव को गोरखपुर के एक ठिकाने से गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर उसके साथी परमानंद गुप्ता को भी दबोचा गया, जबकि उसका साला अभिषेक अभी भी फरार है।
Fake IAS Officer: एमएससी के बाद कोचिंग, फिर फ्रॉड का प्लान
मूल रूप से बिहार के सीतामढ़ी जिले का रहने वाला गौरव, साधारण पृष्ठभूमि से आता था, जिसके पिता मजदूरी करते थे। पढ़ाई में तेज़ गौरव ने 2019 में गणित विषय से एमएससी (M.Sc.) पूरी की। वह पहले डीआईओएस बनना चाहता था, इसलिए उसने तीन साल सिविल सेवा की तैयारी भी की।
- पहली धोखाधड़ी: 2022 में, उसने सीतामढ़ी में 'आदित्य सुपर 50' नाम से एक कोचिंग सेंटर खोला। यहीं उसने पहला फ्रॉड किया, जब एक छात्रा से नौकरी दिलाने के नाम पर 2 लाख रुपये हड़प लिए। एफआईआर दर्ज होने के बाद वह अंडरग्राउंड हो गया।
- फर्जी आईएएस का जन्म: अंडरग्राउंड रहने के दौरान उसने साले अभिषेक (जो सॉफ्टवेयर की पढ़ाई जानता था) के साथ मिलकर जालसाजी का शातिर प्लान बनाया। अभिषेक की मदद से उसने एआई (AI) का उपयोग करके फर्जी आईएएस आईडी और नेम प्लेट बनाई, और सोशल मीडिया पर खुद को आईएएस बताकर प्रचारित करना शुरू कर दिया।
एसडीएम को जड़ा थप्पड़ और 450 करोड़ का टेंडर
फर्जी आईएएस बनकर गौरव ने अपना 'भौकाल' (रौब) बढ़ा लिया था। गोरखपुर में उसने साथी परमानंद गुप्ता की मदद से एक मकान लिया, जहाँ वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था। घर के बाहर 'आईएएस गौरव कुमार' की बड़ी नेम प्लेट लगाई थी।
- थप्पड़ कांड: एक बार वह बिहार के भागलपुर में एक गांव का दौरा करने पहुंचा। वहाँ उसकी मुलाकात एक असली एसडीएम से हुई। जब एसडीएम ने गौरव से उसकी बैच और रैंक के बारे में सवाल पूछने की कोशिश की, तो फर्जी आईएएस ने आपत्ति जताते हुए अधिकारी को दो थप्पड़ जड़ दिए! आश्चर्य की बात यह है कि इस घटना की शिकायत तक दर्ज नहीं हुई।
- करोड़ों की ठगी: गौरव ने बिल्डरों और कारोबारियों को सरकारी ठेके दिलाने का झांसा दिया। उसने एक ठेकेदार माधव से 450 करोड़ रुपये का टेंडर दिलवाने के नाम पर 5 करोड़ रुपये की प्रोसेसिंग फीस और दो इनोवा कारें रिश्वत में ली थीं।
निजी जीवन का चौंकाने वाला सच, 4 गर्लफ्रेंड्स में से 3 को किया प्रेग्नेंट
पुलिस ने जब गौरव के मोबाइल और दस्तावेजों की कुंडली खंगाली, तो उसकी जालसाजी के साथ-साथ उसकी लव लाइफ का चौंकाने वाला सच सामने आया।
- चार गर्लफ्रेंड्स: पता चला कि उसकी चार प्रेमिकाएं थीं, जिनमें से तीन प्रेगनेंट हैं। इन लड़कियों को गौरव के शादीशुदा होने या उसके फर्जी आईएएस होने के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।
- जालसाजी का नेटवर्क: गोरखपुर के एसपी सिटी अभिनव त्यागी के अनुसार, गौरव का जालसाजी का नेटवर्क केवल उत्तर प्रदेश तक सीमित नहीं था, बल्कि बिहार, मध्य प्रदेश और झारखंड तक फैला हुआ था। उसके ठगी का शिकार होने वालों में बड़े ठेकेदार से लेकर सरकारी कर्मचारी और छात्र तक शामिल हैं।पुलिस अब उसके पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए अन्य राज्यों की पुलिस से संपर्क कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications