Exclusive VIDEO: सत्ता की ऐंठ में जमीन की खातिर महिलाओं पर लठ बरसाते दरिंदे

महिलाओं की पिटाई की लाइव वीडियो हमारे हाथ लगी जो दिखाती हैं कि किस तरह सत्ता से जुड़े कथित नेताओं पर सत्ता का नशा हावी है।

कन्नौज। उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार बने अभी एक साल भी नहीं हुआ कि सत्तापक्ष के लोगों की दबंगई के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला यूपी के कन्नौज का है जहां सत्ता की हनक का मामला सामने आया है। यहां जमीन पर कब्जे को लेकर विधायक के एक करीबी ने गुर्गों के साथ मिलकर महिलाओं को लाठी डंडों से बुरी तरह पीटा। पीड़ित जब अपनी फरियाद लेकर पुलिस के पास गया तो उसे भगा दिया गया। इंसाफ ना मिलने से मायूस पीड़ित का कहना है कि अगर उसे इंसाफ ना मिला तो वो आत्महत्या कर लेगा। महिलाओं की पिटाई की लाइव वीडियो हमारे हाथ लगी जो दिखाती हैं कि किस तरह सत्ता से जुड़े कथित नेताओं पर सत्ता का नशा हावी है।

महिलाओं को पीटते दरिंदे देखिए

महिलाओं को पीटते दरिंदे देखिए

देखिए किस तरह महिलाओं को लाठियों से लैस दबंग बुरी तरह पीट रहे हैं। पिट रही महिलाएं मदद के लिए चिल्लाती रहीं लेकिन दबंगों की दहशत के चलते कोई मदद के लिए आगे नहीं बढ़ा। पूरा मामला कन्नौज के सौरिख थाने के खड़िनी गांव का है। यहां के नरेश और अनिल की करीब 2 बीघा जमीन हसेरन रोड पर है। इसी जमीन पर कब्जे के लिए अशोक अपने गुंडे लेकर गया।

पुलिस ने भी अब तक नहीं की है कोई मदद

पुलिस ने भी अब तक नहीं की है कोई मदद

जब वहां मौजूद नरेश के परिवार की महिलाओं ने विरोध किया तो उन लोगों ने महिलाओं को लाठी डंडों से बुरी तरह पीट दिया। पीड़ित नरेश चंद्र का कहना है कि पुलिस भी कोई मदद नहीं कर रही है।

पहले भी कई बार दोनों पक्षों में हो चुका है विवाद

पहले भी कई बार दोनों पक्षों में हो चुका है विवाद

पुलिस के मुताबिक इस विवादित जमीन पर पहले भी कई बार दोनों पक्षों में विवाद हो चुका है, जिसमे अभी मारपीट के मामले में क्षेत्राधिकारी को इसकी जांच सौंपी गई। इसके आधार पर इस मामले में कार्रवाई की जाएगी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+