Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'जीवन को हां, ड्रग्स को ना', जानिए NCB की इस अनोखी पहल में क्यों शामिल होगा आबकारी विभाग

लखनऊ, 09 अगस्त: उत्तर प्रदेश में आबकारी विभाग के अधिकारी और कर्मचारी ड्रग्स के खिलाफ जागरूकता पैदा करने के लिए अब नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की एक अनोखी पहल में शामिल होंगे। विभाग की माने तो आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर विभाग की तरफ से आनलॉइन 75 लाख लोगों से ड्रग्स का सेवन न करने के लिए ऑनलाइन अनुरोध किया जाएगा। अधिकारियों की माने तो यह पहल आजादी के अमृत महोत्सव को ध्यान में रखते हुए की गई है। इसके जरिए लोगों को नशीली दवाओं के दुष्प्रभावों के बारे में बताया जाएगा।

योगी आदित्यनाथ

आबकारी विभाग के अधिकारी और कर्मचारी गुरुवार को सुबह 11 बजे "जीवन को हां, ड्रग्स को ना " की ऑनलाइन शपथ (ई-प्रतिज्ञा) लेंगे। इस दौरान विभाग के अधिकारी शैक्षणिक संस्थानों से भी संपर्क करेंगे। अधिकारियों ने इस पहली की जानकारी देते हुए बताया कि यह अपनी तरह की पहली पहल है, जो देश की आजादी के 75वें वर्ष के जश्न को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई है। इससे पहले इस तरह का अभियान कभी नहीं चलाया गया।

अतिरिक्त मुख्य सचिव (आबकारी) संजय भूसरेड्डी ने कहा,

"क्षेत्रीय अधिकारियों को शैक्षणिक संस्थानों से संपर्क करने और उनकी प्रार्थना सभाओं में ई-शपथ को कार्यक्रम का हिस्सा बनाने का निर्देश दिया गया है।" उन्होंने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य नशीली दवाओं के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूकता पैदा करना है ताकि युवा नशा मुक्त जीवन जी सकें और राष्ट्र निर्माण में भूमिका निभा सकें।"

अधिकारियों की माने तो आबकारी विभाग लोगों को नशीली दवाओं और अन्य नशीले पदार्थों के सेवन के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करने और लोगों को स्वस्थ और खुश रखने के लिए प्रतिबद्ध है। एनसीबी ने वेबसाइट https://pledge.mygov.in/fightagainstdrugabuse पर एक ई-शपथ जारी की है। शपथ लेने के लिए ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक करना होगा और प्रक्रिया का पालन करने के बाद डिजिटल रूप से शपथ लेनी होगी।

शपथ

"हम महसूस करते हैं कि हमारे देश में नशीली दवाओं का दुरुपयोग बढ़ रहा है, खासकर युवाओं में और यह चिंता का विषय है। हम प्रतिज्ञा करते हैं कि हम मादक द्रव्यों के सेवन को रोकने में सहयोग करेंगे। हम वादा करते हैं कि हम किसी भी उद्देश्य के लिए किसी भी तरह से हानिकारक या अवैध दवाओं का सेवन नहीं करेंगे। हम प्रत्येक व्यक्ति, विशेष रूप से युवाओं को प्रोत्साहित करके नशीली दवाओं के दुरुपयोग के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूकता पैदा करेंगे ताकि भारत के युवा नशा मुक्त रह सकें और वे समाज के रचनात्मक और महत्वपूर्ण सदस्य बन सकें। आज हम संकल्प लेते हैं कि हम नशे से दूर रहेंगे और स्वस्थ जीवन जीएंगे। शपथ के बाद संबंधित व्यक्ति के मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा और दिए गए स्थान पर नंबर भरकर व्यक्ति की स्क्रीन पर एक 'शपथ प्रमाण पत्र' दिखाई देगा जिसे डाउनलोड किया जा सकता है।''

उन्होंने बताया कि 11 अगस्त को सभी संयुक्त आबकारी आयुक्त, अंचल, उप आबकारी आयुक्त, सभी जिला आबकारी अधिकारी, जिला एवं सहायक आबकारी आयुक्त, प्रवर्तन, डिस्टिलरी एवं चीनी मिलों में पदस्थ सभी आबकारी कर्मचारियों को इस कार्यक्रम में भाग लेने का निर्देश दिया गया है. डिस्टिलरी में काम करने वाले, चीनी मिल के कर्मचारी और जिलों के सभी लाइसेंसधारियों, उनके पड़ोस में रहने वाले लोगों और रिश्तेदारों, दोस्तों को इस अभियान में शामिल करने की जरूरत है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने कर्मचारियों के साथ यह ई-शपथ लें और फोटो भी अपलोड करें।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+