ईख के खेत में पकड़ी गई शराब की खेप, यहां मेले से पहले माफिया यूं दे रहा पुलिस को चकमा
हापुड़। उत्तर प्रदेश में हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले से पहले आबकारी विभाग को भारी मात्रा में शराब की खेप हाथ लगी है। यह शराब टीम को ईख के खेत में मिली। जहां शराब माफियाओं ने छुपाया हुआ था। आबकारी पुलिस ने शराब तो बरामद कर ली मगर आरोपी भाग खड़े हुए।

ईख के खेत में पकड़ी गई शराब की खेप
जानकारी के मुताबिक, थाना सिंभावली क्षेत्र के माधोपुर के जगल में आबकारी विभाग ने ईख के खेत में छापा मारकर 30 पेटी अंग्रेजी अवैध शराब पकड़ी। शराब माफियाओं ने खेत में शराब को छुपा रखा था, बरामद किया गया।

मुख्यमंत्री आने वाले हैं
सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में लगने वाले कार्तिक मेले में आने वाली 22 नवंबर को पूजा अर्चना कर सभा को संबोधित कर सकते हैं। जिसको लेकर जिला प्रशासन भी तैयारियों में जुटा है, जिसको लेकर आबकारी विभाग सक्रिय तो नजर आ रहा है। मगर शराब माफियाओं का न पकड़ा जाना आबकारी विभाग पर सवालिया निशान खड़े कर रहा है। दो दिन पूर्व भी आबकारी विभाग ने 100 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की थी। आरोपित शराब माफिया मोके से फरार हो गया था।












Click it and Unblock the Notifications