यूपी सरकार पर अखिलेश यादव बोले- ये सरकार सिर्फ जांच एजेंसियों के जरिए कर रही परेशान
यूपी सरकार पर अखिलेश यादव बोले- ये
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को आदित्यनाथ की अगुआई वाली उत्तर प्रदेश सरकार पर हमला बोला। उन्होेंने कहा कि आदित्यनाथ जनता को भ्रमित करने के अलावा कोई काम नहीं करते। अखिलेश ने आज एक प्रेस वार्ता में कहा कि उनके पास जनता को भ्रमित करने के अलावा कोई और काम नहीं है। अखिलेश ने कहा कि यह भी जरूरी नहीं है कि हम वही करें जो सरकार कहती हो। हर बार राज्यपाल की सलाह अच्छी नहीं हो सकती। अखिलेश आज भीमराव अंबेडकर के नाम से जुड़े मुद्दे पर टिप्पणी कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार सिर्फ विपक्ष को नीच दिखाना चाहती है। अखिलेश ने कहा कि हमारी सरकार में सड़कें, फ्लाइओवर और एलिवेटेड रोड बनाए। ये सरकार सिर्फ जांच एजेंसियों के जरिए विपक्ष को परेशान करने की कोशिश कर रही है।

बसपा सुप्रीमो मायावाती ने भई बीजेपी और आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ) पर जमकर हमला बोला है। मायावती ने कहा है कि बीजेपी और आरएसएस लोगों की जातियों के लिए काम करने के बजाय, डॉ भीमराव अंबेडकर के साथ 'रामजी' लगाने में ज्यादा फोकस करने में लगे हैं। मायावती ने कहा कि बीजेपी सिर्फ वोट बैंक पॉलिटिक्स कर रही है और ज्यादा कुछ नहीं है।
मायावती ने कहा, 'बीजेपी और आरएसएस पिछड़ी जातियों और आदिवासियों पर हो रहे अत्याचारों के बारे में ख्याल नहीं करते। उन्हें वोट बैंक की चिंता है और सारा ध्यान बाबा साहेब रामजी पर लगा दिया है।' बता दें कि यूपी सरकार ने हाल ही में संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर के नाम के साथ 'रामजी' लगाने का फैसला किया था। डॉ अंबेडकर के पिता का नाम रामजी बाबा साहेब था।












Click it and Unblock the Notifications