VIDEO: बसपा नेता याकूब कुरैशी की बेटी ने स्कूल में घुसकर छात्राओं को हंटर से पीटा
स्कूल के छात्रों के परिजनों ने जमकर हंगामा किया। पूर्व मंत्री की बेटी द्वारा स्कूल में घुसकर छात्रा को चाबुक से पीटने का मामले तूल पकड़ रहा है।
मेरठ। मेरठ में मंगलवार वेस्ट एंड रोड पर मेरठ पब्लिक स्कूल गर्ल्स विंग (एमपीजीएस) में बसपा सरकार में मंत्री रहे हाजी याकूब कुरैशी की बेटी और उस के साथ कुछ लोगों ने जमकर उत्पात मचाया। महिला पर आरोप है की स्कूल में घुसकर उसने छात्राओं को चाबुक से मारा। आरोप है की इसके साथ स्कूल में तोड़फोड़ करते हुए कुछ शिक्षकों के साथ भी बदसलूकी की गई।
देखिए VIDEO...

याकूब कुरैशी की बेटी की गुंडई
इससे वहां पर बच्चों से लेकर शिक्षकों में दहशत का माहौल है। जहां स्कूल के छात्रों के परिजनों ने जमकर हंगामा किया। पूर्व मंत्री की बेटी द्वारा स्कूल में घुसकर छात्रा को चाबुक से पीटा गया।

स्कूली बच्चों में दहशत का माहौल है
पिटने के इस मामले में वन इंडिया की खबर पर संज्ञान लेते हुए एसपी सिटी पुलिस थाना कोतवाली के साथ पीएसी, आरएएफ सहित भारी पुलिस बल लेकर पूर्व मंत्री हाजी याकूब के घर सराय बहलीम पहुंची।

इलाके में लगाई गई फोर्स, आरोपी गिरफ्त से बाहर
पुलिस ने याकूब के घर से तीन लोगों को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू कर दी है। लेकिन हंटर लेकर स्कूल में बच्चों की पिटाई करने वाली महिला अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।












Click it and Unblock the Notifications