EVM का ट्रक पकड़े जाने के दावे पर क्या बोले वाराणसी के डीएम
वाराणसी, मार्च 09। उत्तर प्रदेश में चुनावी नतीजों से पहले EVM का मुद्दा बहुत तेजी से उछल गया है। दरअसल, अखिलेश यादव ने मंगलवार को आरोप लगाया कि वाराणसी में प्रशासनिक अधिकारी ईवीएम मशीनों को इधर से उधर कर रहे हैं। अखिलेश यादव ने ये भी दावा किया कि वाराणसी में ईवीएम से भरा हुआ एक ट्रक सपा के कार्यकर्ताओं ने पकड़ा है। इस दावे के बाद से यूपी की सियासत में एक नया घमासान शुरू हो गया है। विपक्ष ने बीजेपी और चुनाव आयोग पर ईवीएम में छेड़छाड़ करने के आरोप लगाए हैं। इस बीच पूरे मामले पर वाराणसी के डीएम ने बयान जारी किया है। उन्होंने कहा है कि जिन ईवीएम का इस्तेमाल मतदान के दौरान हुआ था, वो सभी एकदम सुरक्षित हैं।

ट्रक में ईवीएम पर क्या बोले डीएम साहब?
मीडिया से बात करते हुए वाराणसी के डीएम कौशल राज शर्मा ने कहा कि एक राजनीतिक दल की ओर से जो ईवीएस से भरे ट्रक को पकड़ने का जो दावा किया गया है, वो पूरी तरह सही नहीं है। डीएम ने कहा कि जो ईवीएम उस ट्रक में मौजूद थी, वो केवल ट्रेनिंग के उद्देश्य के लिए इस्तेमाल किए जाने के लिए थी, हमने मौके पर ही सभी राजनीतिक दलों के प्रमुखों को उनकी संतुष्टि के लिए बुलाया है, सभी बड़े अधिकारी भी मौके पर पहुंचे थे और लोगों को समझाने की कोशिश की गई।
एक सुरक्षित जगह पर रखी हैं ईवीएम
डीएम साहब ने आगे कहा कि मतदान से पहले प्रशासन ने सभी ईवीएम मशीनों को कड़ी सुरक्षा के बीच रखा हुआ है, जहां ईवीएम रखी हैं वो एक मजबूत कमरा है, उस जगह की अच्छे से बैरिकेडिंग की हुई है, जिसे तोड़कर कोई नहीं जा सकता। डीएम साहब ने आगे बताया कि मतगणना कार्यकर्ताओं का दूसरा प्रशिक्षण कल यूपी कॉलेज में निर्धारित है। 20 ईवीएम को व्यावहारिक प्रशिक्षण के लिए पिकअप वैन में ले जाया जा रहा था। इसे कुछ लोगों ने रोका।












Click it and Unblock the Notifications