एलटी ग्रेड टीचर भर्ती: एग्जाम सेंटर हाईजैक होने की सूचना पर आयोग ने उठाया बड़ा कदम

इलाहाबाद। यूपी में होने वाली भर्तियां हैकर्स के निशाने पर हैं और उनका अगला टार्गेट आयोग की एलटी ग्रेड टीचर भर्ती है। सुरक्षा एजेंसियों से मिले इनपुट के आधार पर आयोग भी सतर्क हो गया है और मोबाइल के जरिये परीक्षा केंद्र तक पहुंच बनाने वाले तरीके को ही ब्लाक करने के लिए नया आदेश जारी किया है। आयोग के नये आदेश में अब परीक्षा केंद्र पर तैनात कक्ष निरीक्षक भी अपने पास मोबाइल नहीं रख सकेंगे। जानकारी देते हुये आयोग के सचिव जगदीश ने बताया कि निष्पक्ष और सुरक्षित परीक्षा के लिये ऐसा किया जा रहा है। कुछ मामलों में देखा गया कि कक्ष निरीक्षक के माध्यम से नकल माफिया परीक्षा में सेंध लगाने का प्रयास करते हैं। ऐसे में परीक्षा ड्यूटी करने वाले शिक्षकों का मोबाइल फोन भी परीक्षा केन्द्र के अंदर प्रतिबंधित कर दिया गया है।

even examiner have will not be get phone in LT grade teacher recruitment exam

29 को एग्जाम
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की पिछली कुछ भर्तियां लगातार नकल माफियाओं के निशाने पर रही हैं और परीक्षा से पहले हर बार सॉल्वर गैंग पकड़ में आ रहा है। ऐसे में 29 जुलाई को आयोजित एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा बेहद संवेदनशील है। चूंकि लिखित परीक्षा में मिले अंकों के आधार पर ही अंतिम रूप से चयन होगा। ऐसे में लिखित परीक्षा में सेंधमारी का पूरा प्रयास होना तय है। फिलहाल परीक्षा केंद्र हाईजैक होने सेंटर रोकने के लिए आयोग ने अपनी रणनीति बदल दी है और परीक्षा केंद्रों के बाहर पुलिस व स्टैटिक मजिस्ट्रेट, जिल प्रशासन के अलावा यूपी एसटीएफ की मदद मांगी है। यानी यह परीक्षा एसटीएफ की निगेहबानी में ही होगी। फिलहाल आयोग सीबीआई जांच के बीच अपनी परेशानी और नहीं बढ़ाना चाहता। इसलिये परीक्षा संबंधी नये सुरक्षा के मानक आयोग अब लागू कर रहा है।

किस जिले में परीक्षा
शिक्षक भर्ती परीक्षा प्रदेश के 39 जिलों के 1760 केंद्रों पर होगी। इसमे- इलाहाबाद, आगरा, अलीगढ़, आजमगढ़, बाराबंकी, गोरखपुर, हरदोई, जौनपुर, झांसी, ज्योतिबा फुले नगर, कानपुर नगर, ललितपुर, लखनऊ, गाजीपुर, मथुरा, मेरठ, मिर्जापुर, मुरादाबाद, मुजफ्फर नगर, प्रतापगढ़, रायबरेली, रामपुर, शाहजहांपुर, सहारनपुर, सीतापुर, सुलतानपुर, उन्नाव व वाराणसी, महराजगंज, मैनपुरी,बरेली, बस्ती, बुलंदशहर, इटावा, फैजाबाद, फरुखाबाद, फतेहपुर, फीरोजाबाद, गाजियाबाद,शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+