नीली बत्ती लगा कर घूम रहा था ADM का बेटा, पुलिस ने किया गिरफ्तार
तमाम प्रशासनिक सख्ती के बावजूद अभी भी अधिकारी और उनके बच्चों के ऊपर से नीली बत्ती का रौब उतरने का नाम नही ले रहा है।
इटावा। तमाम प्रशासनिक सख्ती के बावजूद अभी भी अधिकारी और उनके बच्चों के ऊपर से नीली बत्ती का रौब उतरने का नाम नही ले रहा है। गुरुवार को इटावा के एडीएम के बेटे को पुलिस ने नीलीबत्ती लगी गाड़ी के साथ सिविल लाइन इलाके से गिरफ्तार कर लिया।

उत्तर प्रदेश के इटावा मुख्यालय पर आज दोपहर सिविल लाइन थाना पुलिस उस समय सकते में पड़ गयी जब एक नीली बत्ती लगी कार थाने के बाहर आकर रुकी। गेट पर मौजूद होमगार्ड ने तत्काल इस बात की जानकारी से प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह को दी। जिस पर पुलिस ने गाड़ी को पकड़ने के साथ ही उसकी नीली बत्ती जब्त कर गाड़ी का चालन कर दिया। गाड़ी चलाने वाला अपने आप को एसडीएम उमेश शुक्ला का बेटा सौरभ शुक्ला बता रहा था लेकिन पुलिस ने किसी की कोई बात नहीं सुनी।
सिविल लाइन थाने के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह ने बताया कि नीली बत्ती लगी बैगन आर कार की नीली बत्ती उतारने के बाद उसका चालान कर दिया गया है। गौरतलब है कि पिछले दिनों केंद्र सरकार ने नीली और लालबत्ती हटाने का वीवीआईपी ट्रीटमेंट खत्म करने के इरादे से इसे हटाने का आदेश दिया था। राज्य सरकार के भी मंत्री व अधिकारी अब इससे दूरी बना लिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications