Etawah Lion Safari: इटावा सफारी पार्क में इस महीने 2 शेरों की मौत, अब 'बाहुबली' ने तोड़ा दम
Etawah Lion Safari: इटावा लायन सफारी में इस हफ्ते और बुरी खबर आई, जब छले कुछ महीनों से मेगाकोलोन (बड़ी आंत में फैलाव) की समस्या से जूझ रहे एशियाई शेर 'बाहुबली' ने दम तोड़ दिया। इससे पहले इसी महीने यानी दिसंबर की शुरुआत में ही पक्षाघात से पीड़ित नर एशियाई शेर 'केसरी' की मौत हो गई थी।
इटावा सफारी के निदेशक अनिल पटेल एशियाई शेर की मौत की पुष्ट की। उन्होंने एक बयान में कहा, "बाहुबली का इलाज अन्य वन्यजीव चिकित्सा विशेषज्ञों के परामर्श के आधार पर सफारी डॉक्टरों द्वारा किया जा रहा था। हालांकि, पिछले कुछ दिनों से बिग कैट की तबीयत लगातार बिगड़ रही थी। सोमवार को बाहुबली ने खाना खाना बंद कर दिया था। मंगलवार को उसकी मौत हो गई।"

लायन सफारी में शेर के मौतों पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बीजेपी नेतृत्व वाली केंद्र और प्रदेश सरकार को निशाने पर लिया है। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्वीटर) पर लिखा, "इटावा लॉयन सफारी तिल-तिल कर खत्म हो रही है या उसे सियासी विद्वेष के कारण खत्म किया जा रहा है। पिछले 6 महीने में 16वीं मौत के रूप में आख़िरकार बाहुबली शेर भी बदइंतजामी, एक्सपर्ट डॉक्टर व खानेपीने की कमी और बजट न होने की वजह से जीवन से हाथ धो बैठा। दरअसल भाजपा सरकार में संवेदना की कमी ही इन भोले-भाले पशुओं की मौत का कारण बन रही है। दुखद भी, निंदनीय भी।"
दरअसल, पिछले कुछ महीनों से एशियाई शेर की बड़ी आंत यानी मेगाकोलोन में इंफेक्शन था। जिसके वजह से उसे भोजन डाइजेस्ट नहीं हो रहा था। जिसके वजह से पिछले कुछ दिनों से बिग कैट की तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही थी। इस हफ्ते सोमवार को बाहुबली ने खाना खाना भी बंद कर दिया था। जिसके चलते बाहुबली काफी कमजोर हो गया था। इलाज के दौरान बाहुबली को इटावा सफारी पार्क रखा गया था। उसकी उम्र पांच साल 11 महीने थी। बाहुबली का जन्म शेरनी 'जेसिका' से हुआ था।
बाहुबली की मौत को मिलाकर इस महीने इटावा लायन सफारी में मरने वाले शेरों की संख्या दो हो गई है। इससे पहले ती दिसंबर को पक्षाघात से पीड़ित तीन वर्षीय नर एशियाई शेर 'केसरी' की मौत हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications