एटा में जमकर चला बुलडोजर, कई अवैध निर्माण ध्वस्त, बढ़ा विरोध तो अधिकारियों ने बुलाई फोर्स
लखनऊ, 22 अप्रैल। उत्तर प्रदेश में दूसरी बार भाजपा की सरकार बनने बाद बुलडोजर की गति तेज गई है। शुक्रवार को एटा जिले के प्रमुख बाजार में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। एटा की बड़ी बाजार में तेजी से दौड़ते बुलडोजर ने कई अवैध निर्माण और अतिक्रमण ध्वस्त किए। इस दौरान बाजार के स्थानीय लोगों और प्रशासन के बीच नोकझोंक भी देखी गई लेकिन इन सबका को बुलडोजर की कार्रवाई पर कोई असर नहीं हुआ। कुछ ही देर में तंग रास्ते चौड़े दिखाई देने लगे। हालांकि स्थानीय लोगों ने कहा कि प्रशासन ने उन्हें बिना सूचना दिए ही यह कार्रवाई की है।

योगी सरकार का बुलडोजर वैसे तो पिछले पांच सालों से चल रहा लेकिन यह चुनाव के वक्त हाइलाइट हुआ। वो भी तब जब विपक्ष ने योगी के बुलडोजर कार्रवाई पर चुनाव के वक्त सवाल उठाए। इसके बाद भाजपा ने इसे सकारात्मकता से उछालना शुरू कर दिया। भाजपा ने यूपी विधानसभा चुनाव में भूमाफियाओं पर कार्रवाई और बुलडोजर चलाने के मुद्दे को जमकर भुनाया। योगी सरकार का बुलडोजर कार्रवाई की रुतबा प्रदेश में दूसरी बार सरकार बनने के बाद भी कम नहीं हुआ। शुक्रवार को जब एटा की बड़ी बाजार महबूब गंज में बुलडोजर की कार्रवाई हुई तो यह साफ दिख गया।
यूपी के एटा जिले के महबूबगंज में शुक्रवार को पहली बार अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई हुई। यहां बुलडोजर से कई स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण ध्वस्त किए गए। इस दौरान व्यापारियों के साथ नगर पालिका कर्मियों की नोकझोंक को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। इसके बाद घंटाघर बाजार से भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई हुई। महबूबगंज में अधिकांश कई लोगों ने अतिक्रमण कर लिया गया था। जिसके चलते नाली तक सफाई नहीं हो पाती थी।
अतिक्रमण पर कार्रवाई के दौरान नगरपालिका के प्रशासनिक अधिकारी और व्यापारियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। जिसके बाद प्रशासन ने कोतवाली नगर से अतिरिक्त पुलिस बल भेजा। एटा में बाबूगंज से सब्जी मंडी अतिक्रमण हटाया गया। नगर पालिका एटा अधिशासी अधिकारी डॉ. दीप वार्ष्णेय ने कहा कि घंटाघर और बाबूगंज बाजार के बीच से आवागमन अवरुद्ध होने की शिकायते मिली थीं। जिस पर शुक्रवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।












Click it and Unblock the Notifications