नूरजहां के घर आया 'नूर': अंधेरे में रह रही थी बिधवा बुजुर्ग, UP पुलिस ने लाई रोशनी, याद आई स्वदेश मूवी, Video
Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश की बुलंदशहर पुलिस ने अपने नेक काम से लाखों लोगों का दिल जीत लिया है। पुलिस को अक्सर लोग भ्रष्ट नजरिए से देखते हैं, लेकिन पुलिस के नेक काम और मदद उन तमाम लोगों की नजरिए को बदल देती है। बुलंदशहर पुलिस की मदद की चर्चा जोरों से हो रही है।
पुलिस ने एक विधवा बुजुर्ग महिला के घर को रोशन कर दिया है। जैसे मानो ये रोशनी उनके जीवन में आई है। अब उनके घर में रोशन है। बिना पंखा के घर में रह रही बुजुर्ग को अब हवा मिल रही है। उनके जीवन में यह खुशियां उत्तर प्रदेश पुलिस ने लाई है।

यूपी के बुलंदशहर में विधवा बुजुर्ग महिला नूरजहां घर मे अकेली रहती हैं। उनके घर में ना कोई बिजली कनेक्शन था और ना ही लाइट पंखे। बुजुर्ग महिला बिना रोशनी और पंखे के घर में अकेली रह रही थीं। कोई उनकी तरफ देखने वाला नहीं था। जब यह खबर लोकल पुलिस को मिली तो उन्होंने बुजुर्ग महिला की तरफ मदद का हाथ बढ़ाया।
यूपी पुलिस की हो रही तारीफ
नूरजहां के घर में बिजली लाने के लिए पुलिस ने मिलकर पैसे जमा किए। इसके बाद पुलिस ने बिजली विभाग जाकर उनके घर में बिजली कनेक्शन लगा दिया। पुलिस ने आज उनके घर में बिजली कनेक्शन, बल्ब व पंखा लगा दिया है। नूरजहां के घर में रोशनी बिखेरने के लिए यूपी पुलिस की हर तरफ तारीफ हो रही है।
नूरजहां का जीवन रोशन
जराग लाने वाले पुलिसकर्मी को लोग बधाई दे रहे हैं। ये दुआ कर रहे हैं कि सभी पुलिस ऐसे ही नेक दिल वाला हो। जो लोगों की मदद करें और उसके जीवन को रोशन करती रहे।
आईपीएस ने कही ये बात
यूपी पुलिस ने ट्वीट कर कहा कि मेरे जीवन का स्वदेश क्षण था। नूरजहां आंटी के घर में बिजली का कनेक्शन मिलना सचमुच उनके जीवन में रोशनी लाने जैसा लगा। उसके चेहरे पर मुस्कान बेहद संतुष्टिदायक थी। SHO जितेंद्र और पूरी टीम को धन्यवाद।
यह भी पढ़ें- UP News: चारपाई पर सो रहे बुजुर्ग दंपत्ति की बेरहमी से हत्या, दर्दनाक मंजर देख सहम गए लोग, जांच में जुटी पुलिस












Click it and Unblock the Notifications