Election results 2023: 'सनातन जीता,बाबरवादी हारे,औरंगजेबवादी हारे', जानें किस बीजेपी विधायक ने लिखी ये बात
Election results 2023: देश के चार राज्यों में विधानसभा चुनाव के दौरान मतदान के बाद रविवार को मतगणना हो रही है। मतगणना के दौरान तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी को बंपर बहुमत मिलते हुए दिखाई दे रहा है।
अभी तक के रुझानों के अनुसार राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी आगे चल रही है जबकि तेलंगाना में कांग्रेस आगे चल रही है। तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी के बहुमत की तरफ बढ़ने के चलते भाजपा नेताओं द्वारा बयान दिए जा रहे हैं इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी नेताओं द्वारा मैसेज लिखे जा रहे हैं।

इसी बीच देवरिया विधायक मणि त्रिपाठी द्वारा एक्स पर लिखा गया कि 'सनातन जीता बाबरवादी हारे, औरंगजेबवादी हरे'। इसके अलावा शलभ मणि त्रिपाठी द्वारा एक और मैसेज लिखा गया है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है कि लाइन वहीं से शुरू होती है जहां हम खड़े होते हैं।'
विधायक शलभ मणि द्वारा ट्वीट किए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं तथा अन्य लोगों द्वारा रिप्लाई करते हुए जय श्री राम और जय सनातन सहित अन्य मैसेज भी लिखा जा रहे हैं। लोगों द्वारा भारतीय जनता पार्टी की बढ़त को लेकर भी ट्वीट किए जा रहे हैं।
यह भी बता दें कि देवरिया विधायक शलभ मणि त्रिपाठी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। इसके पहले भी देश दुनिया की बड़ी घटनाओं के साथ ही अपनी पार्टी को लेकर शलभ मणि त्रिपाठी द्वारा मैसेज लिखे जाते रहे हैं। हाल ही में हुए देवरिया कांड पर भी शलभ मणि द्वारा किया गया कमेंट और उनके द्वारा दिया गया बयान खूब वायरल हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications