कटर-पेंसिल लेने निकला था मासूम, पिता के दुश्मन का बना शिकार
एक पिता से बदला लेने के लिए बुलंदशहर में आरोपी ने उसके बेटे के साथ खौफनाक कृत्य को अंजाम दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
बुलंदशहर। मां-बाप से बदला लेने के लिए आरोपी ने 8 वर्षीय मासूम को किडनैप करने के बाद कुकर्म किया और फिर गला काटकर उसकी हत्या कर दी। जब आरोपी का मन नहीं भरा तो आरोपी ने मासूम की दोनो आंखें निकालकर उसके शव को जगल में फेंक दिया और मौका-ए-वारदात से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पिता की तहरीर पर एक आरोपी को अरेस्ट कर लिया।

घर से निकले मासूम का अपहरण कर मर्डर
मामला बुलंदशहर के नरसेना थाना क्षेत्र के गांव हसनगढ़ी का है। यहां 8 वर्षीय निशांत बुधवार की दोपहर करीब 2 बजे घर से गांव के ही दुकान पर कटर और पेंसिल लेने गया था, तभी से वह गायब हो गया। बच्चे के परिजनों ने उसे गांव में काफी तलाश किया, लेकिन उसका पता नही चला। परिजनों ने पुलिस को गुमशुदगी की तहरीर देकर पता लगाने की गुहार लगाई। शाम करीब 8 बजे एक ग्रामीण ने देखा कि गांव निवासी एक व्यक्ति के घर के पीछे बच्चे का शव पड़ा था। दरांती से उसकी गर्दन काटी गई थी। उसके चेहरे पर चोट के निशान थे। सूचना पर पुलिस पहुंची तो बच्चे का शव लहूलुहान हालत में मिला।

शराब का आदी है आरोपी
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मासूम की हत्या के बाद से ग्रामीणों में रोष है। मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, पुलिस ने आरोपी बलवीर को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस की मानें तो आरोपी बलवीर शराब का आदी है और बलवीर की मनोदशा भी सही नहीं है।

बच्चे के पिता से खफा था आरोपी
आरोपी बलवीर को लगता था कि तीन साल पहले उसकी पत्नी को भगाने में मृतक बच्चे के पिता मुकेश गिरी व उसकी पत्नी का हाथ है। बलवीर की मानें तो उसके भाई बिजेन्द्र की गंगा में डूबने से मत्यु हो गई थी और लेकिन वह मानता था कि मृतक बच्चे के पिता मुकेश गिरी ने ही उसे मारा है। इन्ही बातों के चलते आरोपी बलवीर ने बदला लेने के लिए मुकेश के पुत्र निशान्त को अपने घर ले जाकर उसकी धारदार हथियार से हत्या कर दी।

क्या कहते हैं अधिकारी
एसपी सिटी मानसिंह चौहान ने बताया कि 8 वर्षीय मासूम की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या की गई है। आरोपी बलवीर को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी भाग गई और इसमें मृतक बच्चे के माता-पिता का हाथ था, जिस वजह से वह काफी परेशान था। मृतक के परिजनों से बदला लेने के लिए आरोपी ने मासूम की हत्या कर दी।












Click it and Unblock the Notifications