यूपी विधानसभा चुनाव: आगरा के 2 और मुरादाबाद के 1 प्रत्याशी के खिलाफ दर्ज होगी FIR
निर्वाचन आयोग ने अतीक अहमद सैफी, राकेश वाल्मिकी और अतुल गर्ग के खिलाफ FIR और नोटिस भेजे जाने के निर्देश दिए हैं।
लखनऊ। भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी से अतीक अहमद सैफी, समाजवादी पार्टी के अतुल गर्ग और पीस पार्टी के राकेश वाल्मिकी तत्काल प्रभाव नोटिस जारी करने के लिए कहा है।
यूपी के मुख्य चुनाव आयुक्त को लिखे पत्र में आयोग ने लिखा है कि अगले 48 घंटे के भीतर कानूनी कार्रवाई की जाए। आयोग के पत्र में कहा गया है कि कैश फॉर वोट्स स्कैंडल 2017 हेडिंग के अंतर्गत 22 फरवरी 2017 को इंडिया टुडे पर एक प्रोग्राम टेलीकास्ट किया गया था।

इस प्रोग्राम में एक स्टिंग ऑपरेशन दिखाया गया था जिसमें 28- मुरादाबाद से बसपा प्रत्याशी अतीक अहमद सैफी, 89- आगरा उत्तरी से सपा प्रत्याशी अतुल गर्ग और 87- आगरा कैंट से पीस पार्टी उम्मीदवार राकेश वाल्मिकी पर मतदाताओं को घूस देने, चुनावी खर्च को कम कर के दिखाने की बात कही है। वहीं राकेश वाल्मिकी ने ऊपर की बातों के साथ बूथ कैंप्चरिंग की बात की है।
आयोग ने कहा है कि इन तीनों के खिलाफ धारा 171 B/171/E, RP एक्ट 1951 के तहत धारा 77 और आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज कराया जाए। वहीं बूथ कैप्चरिंग की बात कहने वाले पीस पार्टी के उम्मीदवार राकेश वाल्मिकी पर उपरोक्त मामलों के साथ RP एक्ट की धारा 135 के तहत मामला भी दर्ज कराए जाने का निर्देश दिया है। आयोग ने कहा कि इन तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा कर 25 फरवरी तक सूचित करें।

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र के निकाय चुनाव में बीजेपी की जीत का ये है सीक्रेट, अपनाई कांग्रेस की पुरानी ट्रिक
-
CM योगी आदित्यनाथ ने विकास के महत्व पर प्रकाश डाला -
Worlds Most Polluted Cities: दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में भारत अव्वल, दिल्ली को पछाड़ इस शहर ने मारी बाजी -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार












Click it and Unblock the Notifications