शाहजहांपुर: शराबी पति ने पत्नी के प्राइवेट पार्ट के साथ किया घिनौना काम

यूपी के शाहजहांपुर में एक दरिंदे पति ने मामूली विवाद के बाद पत्नी के प्राईवेट पार्ट पर चाकू से हमला कर दिया।

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में एक दरिंदे पति ने मामूली विवाद के बाद पत्नी के प्राईवेट पार्ट पर चाकू से हमला कर दिया। गनीमत ये रही कि चाकू का वार ज्यादा तेज नहीं था जिससे महिला को गंभीर चोट नहीं आई। पत्नी की चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए जिससे घबराया पति मौके से फरार हो गया। सुबह होने पर पत्नी अपने मायके गई जहां परिजनों के साथ पति के खिलाफ थाने मे तहरीर दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पीड़ित पत्नी को जिला अस्पताल मेडिकल के लिए भेजा है।

शाहजहांपुर: शराबी पति ने पत्नी के प्राइवेट पार्ट के साथ किया घिनौना काम

दरअसल घटना खुटार थाना क्षेत्र की है। इस क्षेत्र मे रहने वाले पति पत्नी के बीच मामूली विवाद हो गया। बताया जा रहा है पति शराब का आदी है। आए दिन पति पत्नी के बीच विवाद होता रहता है। इतना ही नहीं आए दिन पति पत्नी को पीटता रहता है। पीड़िता के मुताबिक बीते मंगलवार की शाम को उसका पति शराब पीकर घर आया और गाली-गलौज करने के लिए लगा। जब उसने विरोध किया तो पति मारपीट पर उतर आया। देखते ही देखते उसके पति ने चाकू उठा लिया और उसने उसके प्राईवेट पार्ट पर हमला कर दिया।

गनीमत यह थी कि पति शराब के नशे मे था जिसकी वजह से उसने हमला तो किया था लेकिन चाकू का वार ज्यादा तेज नही था जिससे उसको गंभीर चोट नही आई है। हालांकि चाकू से हमला की पीड़िता को चोटें जिससे उसका खून बहने लगा। उसने जब चीखपुकार की तो आसमान के लोग आ गए जिसके बाद खुद को पकड़े जाने के डर से आरोपी पति मौके से फरार हो गया। पीड़िता के मुताबिक सुबह होते ही वह अपने मायके चली गई जहां उसने घटना के बारे मे बताया।

अपने परिजनों के साथ वह थाने पहुची ओर आरोपी पति के खिलाफ थाने मे तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। वही सीओ ने बताया कि पति पत्नी का विवाद हुआ था। पत्नी का आरोप है कि पति ने उसके प्राईवेट पार्ट पर चाकू से हमला किया। इस मामले की एफआईआर दर्ज कर पीङिता को मेडिकल के लिए भेज दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+