नशेड़ियों के मसीहा का काम तमाम, नशे के बड़े सौदागर आएंगे हाथ!

पुलिस ने बताया कि आरोपी दवा की आड़ में नशेडियों को ये सामान पहुंचाया करता था। यहां तक की नशेड़ियों को घर जाकर ये नशे का इंजेक्शन दिया जाता था।

बुलंदशहर। बुलंदशहर पुलिस ने नशे के इंजेक्शन की होम डिलीवरी करने वाले एक शख्स को अरेस्ट किया है। इसके पास से भारी मात्रा में नशे के इंजेक्शन भी पुलिस ने बरामद किए हैं। पकड़े गए इस शख्स से पुलिस गिरोह के बड़े सौदागरों की जानकारी उगलवाने का प्रयास कर रही है।

नशेड़ियों के मसीहा का काम तमाम, नशे के बड़े सौदागर आएंगे हाथ!

एसपी सिटी मानसिंह चौहान ने बताया कि अनूपशहर बस अड्डे से मंडी चैकी के बीच पुलिस ने नशे का समान बेचने वाले आरोपी अनोखे को अरेस्ट किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी दवा की आड़ में नशेडियों को ये सामान पहुंचाया करता था। यहां तक की नशेड़ियों को घर जाकर ये नशे का इंजेक्शन दिया जाता था। पुलिस ने आरोपी अनोखे को भारी मात्रा में नशे के इंजेक्शनों के साथ अरेस्ट कर लिया है। जबकि इस गैंग में शामिल एक मेडिकल स्टोर का संचालक धर्मेंद्र फरार है।

एसपी सिटी ने बताया कि अनोखे 30 से 40 रुपए में इंजेक्शन खरीदता था और नशेडियों को 70 से 100 रुपए में बेचता था। बता दें कि आरोपी खुद भी नशे का आदी है और इसी काम को उसने अपना पेशा बना लिया है। अनोखे बस सेटैंड, रिक्शा स्टैंड और नशे का सेवन करने वालों के यहां साइकिल से जाकर मौत का सामना बेचता था।

आरोपी अनोखे की मानें तो नशे का सामान बेचने में उसे अच्छी-खासी बचत हो जाती थी और अपने नशे की लत को भी वो असानी से पूरा कर लेता था। अनोखे के मुताबिक एक महीने में करीब 700 इंजेक्शन बचने के एवज में उसे 28 हजार रुपए की बचत होती। अनोखे ने बताया कि उसे इस काम को करते हुए कई साल हो गए लेकिन पुलिस के हाथ वो पहली बार चढ़ा है।

{promotion-urls}

देखिए पायल रोहतगी का ये नया फोटोशूट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+