VIDEO: बेटे ने बढ़ाया सम्मान, अब ड्राइवर से पहले IPS के पिता हैं मानसिंह

फक्र है समाज को इस बेटे पर जिसने पिता के सम्मान की चिंता की। यूं तो कोई भी ईमानदार नौकरी छोटी या असम्मानजनक नहीं होती लेकिन समाजिक दृष्टिकोण से पिता का रुतबा बढ़ाना बेटों की चाहत होती है।

मथुरा। कहते हैं परिस्थिति कैसी भी हो, हौसले बुलंद हैं तो आपको एक दिन सफलता जरूर मिलेगी। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है मथुरा के लाल हर्षित ने, पिता ड्राइवरी की नौकरी कर उसे कामयाब बनाने के सपने देखते रहे और वो मेहनत इसलिए करता रहा कि उसे पिता का सम्मान बढ़ाना था।

VIDEO: बेटे ने बढ़ाया सम्मान, अब ड्राइवर से पहले IPS के पिता हैं मानसिंह
बेटे ने बढ़ाया सम्मान, अब ड्राइवर से पहले IAS के पिता हैं मानसिंह

फक्र है समाज को इस बेटे पर जिसने पिता के सम्मान की चिंता की। यूं तो कोई भी ईमानदार नौकरी छोटी या असम्मानजनक नहीं होती लेकिन समाजिक दृष्टिकोण से पिता का रुतबा बढ़ाना बेटों की चाहत होती है। ऐसी ही एक साकारात्मक कोशिश हर्षित की कामयाब हुई और SSP के आदेश पर गाड़ी घुमाने वाले मानसिंह एकदम से अधिकारी बेटे के बाप बन गए। वो भी उस अधिकारी के जो अब खुद IPS बन रहा है। बता दें कि हर्षित का यूपीएससी में चयन हुआ है और उन्हें जो 336वीं रैंक मिली है, उसके आधार पर उन्हें IPS में जगह मिलनी तय है। मतलब जिस IPS की बाप नौकरी करता था, बेटा वही बनेगा।

बेटे ने बढ़ाया सम्मान, अब ड्राइवर से पहले IAS के पिता हैं मानसिंह
बेटे ने बढ़ाया सम्मान, अब ड्राइवर से पहले IAS के पिता हैं मानसिंह

देखिए VIDEO...

समाज में बिजली की रफ्तार से दौड़ती ये खबर जैसे ही SSP विनोद मिश्रा को लगी उन्होंने ड्राइवर मानसिंह के सम्मान में फूल बिछा दिए। कई बाल-बच्चों के बीच भी पिता को इस बात पर पूरा विश्वास था कि नाम का हर्षित एक दिन उनके जीवन में उमंग भर देगा। बूढ़ी होती आंखों की अब चमक बढ़ गई है लेकिन वाकई हर्षित के हौसले पर गर्व है तो पिता के विश्वास को भी समाज सलाम कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+