कफिल खान ने जांच पर उठाए सवाल, कहा- निर्दोष लोगों को पकड़ रही है पुलिस

लखनऊ। गोरखपुर के चर्चित डॉक्टर डॉ. कफील खान ने अपने भाई को गोली मारे जाने के मामले में पुलिस की जांच को कठघरे में खड़ा कर दिया है। उनका आरोप है कि पुलिस ठीक से जांच नहीं कर रही है। डॉ खान ने कहा कि, जो लोग मामले में शामिल नहीं हैं, उन्हें पुलिस पकड़ रही है। जबकि जिन पर आरोप लगाया है उनको पुलिस नहीं पकड़ रही है।

Dr Kafeel Khan on attack on his brother, gorakhpur Police is not investigating properly

खान ने कहा कि, मेरा सवाल यह है कि क्यों बीजेपी सांसद कमलेश पासवान और सतीश नागरिया से पूछताछ नहीं की जा रही या उन्हें जेल नहीं भेजा जा रहा। इन पर मेरे भाई ने संदेह जताया है। पुलिस सही तरह से जांच नहीं कर रही है। वहीं शुक्रवार को सीएम योगी ने गोरखपुर में जनता दरबार लगाया था। जिसमें कफिल अपने भाई जमील के साथ पहुंचे थे।

उन्‍होंने मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ से 10-11 जून की रात उनके भाई कासिफ पर हुए जानलेवा हमले की जानकारी दी। उन्‍होंने बताया कि 19 दिन बीतने के बाद भी पुलिस के दो अधिकारी किस तरह से मामले में ढिलाई कर रहे हैं। योगी आदित्‍यनाथ ने पुलिस के आलाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा था कि हमलावर चाहें जो भी हों, पुलिस उन्‍हें जल्‍द से जल्‍द गिरफ्तार कर मामले का खुलासा करे।

बता दें कि डॉ. कफील के भाई काशिफ को 10 जून की रात करीब 10 बजे दो बदमाशों ने गोली मार दी थी। उन्हें दो बाइक सवारों ने निशाना बनाया था। रात में करीब 11 बजे बाइक सवार कुछ बदमाशों ने जेपी अस्पताल के पास जमील पर गोलियां चलाई। जमील के दाहिने हाथ, गर्दन और चेहरे पर चोटें आई थी। इसके बाद डॉ. कफील ने क़ानून व्यवस्था पर सवाल उठाए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+