DPS की बस ने मारी टक्कर, छात्र की मौत के बाद स्कूल में बवाल

गौरव मेमोरियल को छात्रों ने डीपीएस स्कूल में घुसकर बवाल किया। पुलिस को हालात को काबू करने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा।

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में डीपीएस स्कूल की बस ने गौरव मेमोरियल स्कूल के छात्र को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद गौरव मेमोरियल को छात्रों ने डीपीएस स्कूल में घुसकर बवाल किया। पुलिस को हालात को काबू करने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा।

गौरव मेमोरियल स्कूल के छात्र की मौत

गौरव मेमोरियल स्कूल के छात्र की मौत

गौरव मेमोरियल स्कूल के 12वीं का छात्र अभय शुक्ला जैसे ही छुट्टी के बाद स्कूल से स्कूटी से निकला, डीपीएस स्कूल की बस ने उसे टक्कर मार दी। घायल अभय को अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

मौत के बाद छात्र हुए उग्र, किया बवाल

मौत के बाद छात्र हुए उग्र, किया बवाल

अभय की मौत से गुस्साए गौरव मेमोरियल स्कूल के छात्र उग्र हो उठे। कई छात्र डीपीएस स्कूल में घुसकर तोड़फोड़ करने लगे। छात्रों के हंगामें की खबर पुलिस को मिली तो वो मौके पर पहुंची। उग्र छात्रों को शांत करने की कोशिश नाकाम हुई तो पुलिस ने लाठी चार्ज कर उनको खदेड़ना शुरू किया।

पुलिस ने किया बल प्रयोग, हालात पर पाया काबू

पुलिस ने किया बल प्रयोग, हालात पर पाया काबू

इस मामले में पुलिस ने कहा है कि डीपीएस स्कूल की बस के ड्राइवर को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस मामले में तहरीर मिल गई है। केस दर्ज कर जो भी कानूनी कार्रवाई होगी, वो की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+