यूपी: अलग-अलग चौराहे पर मिला बाप-बेटे का शव, आंखें फोड़कर की गई बेरहमी से हत्या
संतकबीरनगर। यू्पी के संतकबीरनगर जिले में बाप-बेटे की हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बेखौफ बदमाशों ने खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र बर्खास्त सिपाही ओमप्रकाश और उनके पुत्र ज्ञानेंद्र की हत्या कर दी। हत्यारों ने बाप बेटे की एक-एक आंख भी फोड़ दी। दोनों की हत्या किसी धारदार बड़े हथियार से की गई है। जिसके बाद दोनों का शव अलग-अलग करीब 500 मीटर की दू़री पर पड़ा मिला।

ओमप्रकाश के दूसरे बेटे शैलेंद्र ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। शैलेंद्र ने कहा कि सोमवार की रात उसके पिता और भाई खलीलाबाद के लिए निकले थे। रात करीब 11:30 बजे उनकी फोन पर बात हुई। देर रात होने के बाद फोन किया तो मोबाइल रिसीव नहीं हुआ। सुबह नेशनल हाइवे स्थित बूधा चौराहे पर एक व्यक्ति का शव मिला।
पूरा मामला ये है कि खलीलाबाद क्षेत्र के बांसगांव निवासी सिपाही ओम प्रकाश और उसके पुत्र ज्ञानेंद्र की लाश मिलने से पूरा जिला थर्रा गया है। पिता ओम प्रकाश की लाश बूधा चौराहे और पुत्र ज्ञानेंद्र की लाश डडवा चौराहे पर मिली है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे सदर विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने मृतक के परिजनों का ढांढस बढ़ाया और 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करते हुए पुलिस से तीन दिन के अंदर हत्या का खुलासा करने का अल्टीमेटम दिया है।
ये भी पढ़ें- यूपी: पढ़ाई करते समय बच्चे की हालत बिगड़ने से हुई मौत, परिवार ने स्कूल प्रबंधन पर लगाया आरोप












Click it and Unblock the Notifications