जमीनी रंजिश में खून-खराबा, हत्या का बदला लेने के लिए किया डबल मर्डर
मथुरा।
यूपी में मथुरा के थाना शेरगढ़ क्षेत्र के गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब बुधवार को 2 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुरानी रंजिश के चलते हुए गोलीकांड से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>
शेरगढ़ इलाके में हुई दो हत्या
थाना शेरगढ़ इलाके के गांव में दो परिवारों के बीच जमीन को लेकर चल रही पुरानी रंजिश की वजह से डबल मर्डर हुआ। एक पक्ष के लोगों ने गांव में अचानक फायरिंग कर दी जिसमें गोली लगने से दूसरे पक्ष के 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

जमीन को लेकर झगड़े में पहले हुआ था मर्डर
हत्यारे फायरिंग करते हुए फरार हो गए। मथुरा के मांट यमुना खादर की जमीन को लेकर 4 माह पूर्व भी इन दोनों पक्षों में विवाद हुआ था जिसमे भगवान सिंह नाम के व्यक्ति की गोली मारकर दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। यह जमीन मांट थाना क्षेत्र के बिजौली गांव के यमुना खादर में पट्टे पर दी गई थी जिसे लेकर दोनों पक्ष अपनी-अपनी हकदारी जमाने को लेकर झगड़ा करते रहे।

गांव में पुलिस बल तैनात
4 माह पूर्व हुई भगवान सिंह की हत्या का बदला लेने के लिए गांव के ही दाऊजी और अमर सिंह को घेर कर गोली मार दी गई जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया। गांव में बेजुबान पशु को भी गोली जाकर लगी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल गांव में पहुंच गया और मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। गांव में तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।












Click it and Unblock the Notifications