मुरादाबाद में कुत्ते ने तीन मासूमों को बुरी तरह नोंच डाला, सीतापुर में 13 बच्चे बने शिकार

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश में सीतापुर के बाद मुरादाबाद में भी कुत्ते का आंतक देखने को मिला। यहां एक पागल कुत्ते ने तीन बच्चों को नोंच डाला। हलांकि ग्रामीणों ने कुत्ते को मार डाला लेकिन उससे पहले उसने तीन बच्चों को बुरी तरह घायल कर दिया। बच्चों को इलाज के लिए हायर सेंटर ले जाया गया है।

Dog attacked three children and injured them in Moradabad

बिलारी तहसील क्षेत्र के थाना हजरत नगर गढ़ी इलाके की यह घटना है। गांव हसनपुर रूप पट्टी में एक कुत्‍ता पागल हो गया। कुत्‍ते ने जयपाल की छह वर्षीय बेटी शीतल को बुरी तरह नोंच डाला। बच्‍ची की हालत यह हो गई कि उसका जबड़ा अलग हो गया। वहीं, पड़ोस के गांव मिलक उमरारा में डेढ़ वर्षीय दीपांशु पुत्र भूकन सिंह और दिलीप सिंह के छह वर्षीय बच्चे को भी कुत्‍ते ने नोंच डाला। ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से कुत्ते को मार डाला।

तीनों बच्चों को परिजन आनन-फानन में 108 एंबुलेंस की मदद से बिलारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। जनपद में जंगली कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। पिछले दो सालों में जंगली कुत्‍ते लगभग डेढ़ दर्जन बच्चों को अपना शिकार बना चुके हैं। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है।

सीतापुर में 13 बच्चों की कुत्तों ने ली जान
रविवार की सुबह गेहूं बीनने गई बच्ची को कुत्तों ने नोंचकर मार डाला। बच्चों की मौत के ग्रामीणों ने जमकर प्रदर्शन किया। सीतापुर में कुत्ते अब तक 13 बच्चों की जान ले चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+