VIDEO: गरीब महिला के पास कम पैसे देख डॉक्टर ने ऑपरेशन कर पेट में छोड़ी कैंची!

VIDEO: गरीब महिला भुगत रही डॉक्टर की लापरवाही की सजा, ऑपरेशन के वक्त पेट में छोड़ दी कैंची

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में गरीब महिला मरीज के लिए डॉक्टर ही हैवान बन बैठे। यहां दर्द से परेशान महिला ग्लोबल अस्पताल में इलाज के लिए गई थी, जहां उसे ऑपरेशन की कहकर भर्ती कर लिया गया। उससे पैसे मांगे गए तो उसने रिश्तेदारों से कर्ज लेकर डॉक्टरों को दे दिए। मगर, डॉक्टरों ने कम पैसे देखे तो अपनी क्रूरता दिखानी शुरू कर दी। डॉक्टरों ने इस महिला के पेट में कैंची ही अंदर छोड़ दी। पेट की त्वचा पर टांके भी लगा दिए।

Farrukhabad, Uttar Pradesh, poor women, patients, crime, operation, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश, गरीब महिला मरीज, डॉक्टर ही हैवान, ऑपरेशन

धरती के भगवान बन रहे यमराज, जान आफत में
हालात बिगड़ने पर किसी कर्मचारी ने महिला को बताया कि उसके पेट में कोई औजार छूट गया है। जिसके बाद आपरेशन के बाद दोबारा टांके काटकर उसको बाहर निकाला। एक ही स्थान पर दो बार आपरेशन होने से महिला की हालत और बिगड़ गई। जिसके बाद उसे आगरा रेफर कर दिया गया। यह सब डॉक्टरों की लापरवाही से हुआ, जो अपना ​फर्ज निभाने के बजाए पैसे के ज्यादा भूखे थे। वहीं, उनकी लापरवाही से मौत के मुहाने पर खड़ी पीड़ित महिला ने जिलाधिकारी से शिकायत दर्ज कराई है। डीएम ने मामले की जांच सीएमओ को सौंप दी है।

सीएमओ डॉक्टर अरुण कुमार उपाध्याय से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि शिकायत बहुत गंभीर है, जांच के बाद कार्रवाई कराई जाएगी।

Farrukhabad, Uttar Pradesh, poor women, patients, crime, operation, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश, गरीब महिला मरीज, डॉक्टर ही हैवान, ऑपरेशन

यह है वो गरीब महिला
पुलिस में शिकायत के साथ ही पीड़ित महिला ने जिलाधिकारी मोनिका रानी को अपना दुखड़ा सुनाया। पीड़िता की पहचान शहर कोतवाली के मोहल्ला खटक पुरा की रहने वाली मेहरजहां के रूप में हुई है। जिसे पेट दर्द था। ग्लोबल अस्पताल के संचालक डॉक्टर कमलेश शर्मा ने उसे यह कह कर भर्ती कर लिया कि उसका ऑपरेशन होगा। मगर, बाद में यह हैवानियत सामने आई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+