सहारनपुर: डॉक्टर बनाता रहा मकान मालकिन से जिस्मानी संबंध, जब बीवी को चला पता तो मची ऐसी हायतौबा

पत्नी ने अपने डॉक्टर पति की इस करतूत का जब विरोध किया तो डॉक्टर ने मकान मालकिन के साथ मिलकर अपनी पत्नी को ही घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया। अब ये महिला इंसाफ के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रही है।

सहारनपुर। शहर के एक प्रतिष्ठित ईएनटी सर्जन की पत्नी जब बाजार से वापस अपने घर लौटी तो मकान के कमरे का दरवाजा खोलते ही उसकी आंख खुली की खुली रह गई। ईएनटी सर्जन अपनी मकान मालकिन के साथ आपत्तिजनक हालत में था। पत्नी ने अपने डॉक्टर पति की इस करतूत का जब विरोध किया तो डॉक्टर ने मकान मालकिन के साथ मिलकर अपनी पत्नी को ही घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया। अब ये महिला इंसाफ पाने के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रही है।

सहारनपुर: डॉक्टर बनाता रहा मकान मालिकिन से जिस्मानी संबंध, जब बीवी को चला पता तो मची ऐसी हायतौबा

मामला थाना जनकपुरी का है जहां एक ईएनटी सर्जन बाजोरिया रोड पर अपनी क्लीनिक चलाता है। उसकी शादी 4 अप्रैल 2009 को मुजफ्फरनगर निवासी डॉक्टर नाजिया खान से हुई थी। दोनों यहां पर जनकपुरी क्षेत्र में किराए के मकान में रहते थे। डॉक्टर नाजिया खान के एक बच्ची भी है। घटना के बाद नाजिया ने पुलिस में अपने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

दरअसल नाजिया के पति का उसकी मकान मालकिन से काफी समय से अवैध संबंध चल रहा था। इसका पता नाजिया को तब चला, जब वो एक दिन शॉपिंग के लिए गई और वापस लौटी तो अपने कमरे का नजारा देखकर दंग रह गई। नाजिया ने ये भी आरोप लगाया कि उसका पति उसे झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने एसएसपी से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उधर, इस बाबत एसएसपी लव कुमार ने कहा कि पीड़िता की शिकायत मिली है। कार्रवाई करने के लिए थाना जनकपुरी पुलिस को आदेश दे दिए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+