मुजफ्फरनगर में रात 10 बजे के बाद डीजे, म्यूजिक बैंड और पटाखे पर प्रतिबंध, यूपी सरकार ने जारी किया नया आदेश

जिला प्रशासन ने उत्तर प्रदेश माध्यमिक बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर 16 फरवरी से 4 मार्च तक शादियों में म्यूजिक बैंड, डीजे और रात 10 बजे के बाद पटाखे फोड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

सांकेतिक फोटो

मुजफ्फरनगर में रात 10 बजे के बाद कोई डीजे, म्यूजिक बैंड या पटाखे नहीं फोड़े जाएंगे। उत्तर प्रदेश सरकार ने नया आदेश जारी किया है। सरकार ने कहा कि कई परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। परीक्षार्थियों को डिस्टर्ब न हो इसके लिए सरकार ने नया आदेश जारी किया है।

जिला प्रशासन ने उत्तर प्रदेश माध्यमिक बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर 16 फरवरी से 4 मार्च तक शादियों में म्यूजिक बैंड, डीजे और रात 10 बजे के बाद पटाखे फोड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया है। परीक्षाएं 16 फरवरी से 4 मार्च तक होनी हैं।

Recommended Video

    कानपुर देहात: खफा CM Yogi का बड़ा आदेश, बिठूर घाट में शवों को जलाया | Kanpur Dehat| वनइंडिया हिंदी

    अतिरिक्त जिलाधिकारी (एडीएम) नरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ ध्वनि प्रदूषण (विनियमन एवं नियंत्रण) नियम, 2000 के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि आगामी बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए आदेश जारी किए गए हैं।

    वहीं, उत्तर प्रदेश में तीन दिनों तक चलने वाले ग्लोबल इनवेस्टर समिट का समापन हो गया है। इस सम्मेलन में यूपी में 33 लाख करोड़ रुपये का निवेश आने का दावा किया गया। हालांकि विपक्ष के नेता और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने निवेश को लेकर सवाल भी खड़े किए हैं लेकिन इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने का कहना है कि उनकी सरकार मंत्रियों के समूह (जीओएम) का गठन करेगी और उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन (एमओयू) को लागू करने के लिए अतिरिक्त मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों को तैनात करेगी ताकि इसको मूर्त रूप में बदला जा सके।

    योगी आदित्यनाथ ने यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 के समापन सत्र में कहा, "मंत्रियों के समूह, अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और राज्य की टीमें जमीन पर एमओयू को लागू करने के लिए काम करेंगी।" राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को यहां भाग लिया। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश को उस सम्मान का लाभ मिला है जो प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले नौ वर्षों में भारत के लिए अर्जित किया है और घोषणा की कि UPGIS-2023 ने 33.50 लाख करोड़ के निवेश को आकर्षित किया।

    यह भी पढ़ें- अतिक्रमण हटाने के दौरान महिला और उसकी बेटी जिंदा जल गई, ग्रामीणों ने टीम पर किया पथराव, गांव में भारी तनाव

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+