Indian Railway: लोकमान्य तिलक टर्मिनस-मऊ एक्सप्रेस सहित इन ट्रेनों का बदला मार्ग, देखें डिटेल
Diverted Trains Latest News Indian Railway: रेलवे प्रशासन द्वारा उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल के जिवनाथपुर स्टेशन एवं ब्लॉक हट पर तीसरी एवं चौथी लाइन कमीशनिंग के परिप्रेक्ष्य में ब्लॉक दिये जाने के कारण गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन एवं पुनर्निधारण निम्नवत् किया जायेगा।
मार्ग परिवर्तन-
- लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 26 मई, 2025 को चलने वाली 01079 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-मऊ विशेष गाड़ी अपने
निर्धारित मार्ग मानिकपुर-प्रयागराज छिवकी-वाराणसी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मानिकपुर-प्रयागराज जं.-प्रयागराज रामबाग-
वाराणसी के रास्ते चलायी जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर नही रहेगा।
- अहमदाबाद से 27 मई, 2025 को चलने वाली 19489 अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग मानिकपुर-
प्रयागराज छिवकी-वाराणसी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मानिकपुर-प्रयागराज जं.-प्रयागराज रामबाग-वाराणसी के रास्ते चलायी
जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर नहीं रहेगा।

- छपरा से 27 मई, 2025 को चलने वाली 01030 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस विशेष गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग
वाराणसी-प्रयागराज छिवकी-मानिकपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाराणसी-प्रयागराज रामबाग-प्रयागराज जं.-मानिकपुर के रास्ते
चलायी जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर नहीं रहेगा।
- बनारस से 28 मई, 2025 को चलने वाली 12168 बनारस-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग
बनारस-वाराणसी-प्रयागराज छिवकी-मानिकपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बनारस-प्रयागराज रामबाग-प्रयागराज जं.-मानिकपुर
के रास्ते चलायी जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव वाराणसी एवं प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर नहीं रहेगा।
पुनर्निर्धारण-
- छपरा से 28 मई, 2025 को चलने वाली 09066 छपरा-सूरत विशेष गाड़ी, छपरा से 02 घंटे पुनर्निर्धारित कर 08.30 बजे
के स्थान पर 10.30 बजे चलाई जायेगी।












Click it and Unblock the Notifications