गाजीपुर: हादसे में बच्चे की मौत के बाद भारी बवाल, थाने में लगाई आग

यह हादसा थाने से महज 100 मीटर दूर हुआ। एक ट्रक पलटा जिसके नीचे एक बच्चा समेत चार लोग दब गए। बच्चे की मौत से गुस्साए लोगों ने बवाल काटा।

गाजीपुर। बिहार से भूसी लादकर आ रहा एक ट्रक गहमर थाने से 100 मीटर दूर यूनियन बैंक के पास गड्ढे में पलट गया। इसके नीचे दबकर एक बच्चे की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए। शनिवार की रात में इस घटना के बाद ग्रामीणों ने भारी बवाल किया। गाड़ियों और थाने को फूंकने के साथ-साथ पुलिसवालों को दौड़ाकर पीटा।

गाजीपुर: हादसे में बच्चे की मौत के बाद भारी बवाल, थाने में लगाई आग

घटना से आक्रोशित गहमरवासियों ने आस-पास के सभी ट्रकों व गाड़ियों में तोड़फोड़ की और उनमें आग लगा दी। मौके पर पहुंचे पुलिसवालों को गांववालों ने दौड़ा लिया और थाने में घुसकर वहां भी तोड़फोड़ और आगजनी की।

गाजीपुर: हादसे में बच्चे की मौत के बाद भारी बवाल, थाने में लगाई आग

बच्चों की मौत से आक्रोशित भीड़ ने थानेदार की बोलेरो, 4 ट्रक, 10 बाइक और एक पिकअप को आग में झोंक दिया। इसके बाद थाने में घुसकर वहां सामानों को तोड़ डाला और आग लगा दी।

गाजीपुर: हादसे में बच्चे की मौत के बाद भारी बवाल, थाने में लगाई आग

डीएम और एसपी भी पहुंचे मौके पर
विधान सभा चुनाव को देखते हुए गहमर बवाल की सूचना के बाद प्रशासन में खलबली मच गयी। गाजीपुर के डीएम संजय कुमार खत्री व एसपी सुभाष चंद्र दुबे भारी फ़ोर्स के साथ रवाना हुए।

उपद्रव पर नियंत्रण पाने में पुलिस को लगभग तीन घंटे लग गए। ट्रक के नीचे से एक बच्चे का शव निकाले जाने की सूचना है। बाकी तीन घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+