नोएडा में भीषण गर्मी से बेहाल सांप ने की फ्लैट में घुसने की कोशिश, सपेरों ने पकड़ा

नोएडा। नोएडा के इंडियन ऑयल अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों में डर का माहौल बन गया है। इंडियन ऑयल अपार्टमेंट में सफाई के दौरान मेंटिनेंस टीम को अपार्टमेंट के कॉमन एरिया में कुछ ऐसा मिला कि न केवल सफाईकर्मचारी बल्कि सोसायटी में रहने वाले लोग भी दहशत में आ गए। सफाई के दौरान सोसायटी के कॉमन एरिया में 5 फीट के दो सांप मिले, जिसे देखकर सफाईकर्मचारी भी घबरा गए।

 Distressed 5-Foot Snake Found In Noida Residential Building

सांपों के होने की सूचना फौरन वाइल्ड लाइफ एनजीओ को दी गई। एनजीओ की टीम वहां पहुंची। टीम ने पहले वहां से एक सांप को निकाला, फिर सर्च के दौरान दूसरा सांप भी पकड़ में आ गया। सोसायटी में सांपों की खबर मिलने ही अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों में डर बैठ गया। सांप पकड़ने वाले एनजीओ का कहना है कि सांप 5 फीट के करीब लंबे और काले मुंह वाले थे। वाइल्डलाइफ एसओएस के को-फाउंडर और सीईओ कार्तिक सत्यनारायण ने बताया कि रॉयल स्नेक फुंफकारते तो हैं, लेकिन जल्दी किसी को काटते नहीं हैं।

ये सांप देखने में काफी भयानक लगते हैं, लेकिन जल्दी किसी को काटते नहीं है। उन्होंने कहा कि सांप ठंडे में रहने के आदि होते हैं। बढ़ती गर्मी की वजह से ये अपने बिलों से निकल जाते हैं। इसी दौरान ये सांप सोसायटी में पहुंच गए होंगे। सांपों को पकड़कर थोड़ी देर निगरानी में रखने के बाद उन्हें जंगल में छोड़ दिया गया। सांपों को भले ही पकड़ लिया गया हो, लेकिन सोसायटी के लोगों में अभी भी डर का माहौल है। गौरतलब है कि इससे पहले दिल्ली सचिवालय के लाइब्रेरी ब्लॉक के कुलर से सांप निकला था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+