'आइए मैदान में, BJP ने क्या किया ये बताएगी जनता', दिनेश लाल यादव ने अखिलेश को दी चुनौती
लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) को लेकर आजमगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से अपनी उम्मीदवारी पर भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav Nirahua) ने बीजेपी के आभार जताया। इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी की डबल इंजन की सरकार के कार्यकाल में विकास कार्यों को याद दिलाई और समाजवादी पार्टी प्रमुख व पूर्व सीएम अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को चुनौती देते हुए कहा कि जनता अब सरकारों को उनके काम से ही याद करती है। दिनेश लाल ने कहा कि यूपी और केंद्र में भाजपा के सरकार के कार्यकाल में तेजी से विकास हुआ है।
दिनेश लाल यादव ने मीडिया के सवालों को जवाब देते हुए कहा, "मुझे फिर से यह अवसर देने के लिए पीएम मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद देना चाहता हूं। मैं भी चाहूंगा मैं आजमगढ़ की जनता के प्रति अपना आभार व्यक्त करता हूं क्योंकि कई सर्वेक्षणों के अनुसार, लोगों ने मुझे अपना उम्मीदवार चुना है...हवाई अड्डे से लेकर रेलवे तक, आज़मगढ़ शहर में विकास और प्रगति देखी जा रही है। मैं अखिलेश यादव को युद्ध के मैदान में आने की चुनौती देता हूं।"

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए यूपी 80 में से 51 लोकभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। इन 51 में से 9 सीटें ऐसी हैं, जिस पर 2019 के आम चुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर अब रणनीति तैयार की जा रही है।
भाजपा ने तीसरे दौर के सर्वे में मोदी की गारंटी और राम लहर का घर-घर तक पहुंचाने के बाद पार्टी ने 51 में से 44 मौजूदा सांसदों को प्रत्याशी बनाने और हारी हुई चार सीटों में से तीन पर हारे हुए चेहरों पर ही दांव खेलने का जोखिम उठाया है।
बता दें कि सीटों पर कैंडिडेट्स के नाम के ऐलान से पहले भाजपा ने जब लोकसभा चुनाव के लिए पहले दौर का सर्वे शुरू कराया था। करीब एक वर्ष पहले ही ये सर्वे शुरू हो चुका था। सर्वे में पार्टी के 30-40 फीसदी मौजूदा सांसदों की रिपोर्ट नकारात्मक आई थी।
इस सर्वे की रिपोर्ट मिलने के बाद चुनाव में बड़ी संख्या में सांसदों के टिकट कटने की आशंका जताई जा रही थी। यही नहीं, केंद्रीय नेतृत्व की ओर से कराए गए सर्वे में भी सांसदों की जमीनी रिपोर्ट ज्यादा अच्छी नहीं थी। जिसके बाद मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ सहित पांच राज्यों के चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मोदी की गारंटी' का नारा दिया।












Click it and Unblock the Notifications