Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सिराथू में डिंपल यादव बोलीं- पल्‍लवी पटेल आपके सम्‍मान में जमीन पर बैठ जाएंगी लेकिन कभी स्टूल पर नहीं बैठेंगी

डिंपल यादव बोलीं- पल्‍लवी पटेल आपके सम्‍ममान में जमीन पर बैठ जाएंगी लेकिन

कौशांबी, 25 फरवरी। उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए अभी तक चार चरणों की वोटिंग हो चुकी है वहीं पांचवें चरण के लिए वोटिंग 27 फरवरी को होगी। जिसके लिए शुक्रवार को चुनाव प्रचार थम गया। वहीं शुक्रवार को पांचवें चरण की वोटिंग से पहले चुनाव प्रचार के अंतिम दिन समाजवादी पार्टी प्रमुख और पूर्व सीएम अखिलेश यादव की पूर्व सांसद पत्‍नी डिंपल यादव कौशांबी में सिराथू प्रत्‍याशी पल्‍लवी पटेल के लिए चुनाव प्रचार के लिए पहुंची ।

dimpal

कौशांबी के सिराथू सीट जहां प्रदेश के उपमुख्‍यमंत्री यहां केशव प्रसाद मौर्य भाजपा के प्रत्‍याशी है और चुनाव लड़ रहे हैं वहीं समाजवादी पार्टी ने यहां से अपनी सहयोगी पार्टी अपना दल कमेरावादी की पल्लवी पटेल को चुनावी मैदान में उतारा है। पल्‍लवी पटेल भाजपा के सहयोगी अपना दल की प्रमुख अनुप्रिया पटेल की बड़ी बहन हैं।

इस सीट पर पल्‍लवी पटेल का प्रचार के लिए सपा प्रमुख अखिलेश पहुंच चुके हैं वहीं आज अंतिम दिन पूर्व सांसद डिंपल यादव ने कहा पल्लवी पटेल जी जमीन से जुड़ी हैं आपके सम्मान के लिए जमीन पर तो बैठ जाएंगी लेकिन कभी स्टूल पर नहीं बैठेंगी।

बता दें सिराथू में पल्‍लवी पटेल का प्रचार करने के लिए सपा की स्‍टार प्रचारक जया बच्‍चन और डिंपल यादव दोनों पहुंची थीं। यहां डिंपल यादव ने जनसभा को संबोधित करते हुए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के पहनावे पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि

योगी लोहे में लगे जंग के रंग के कपड़े पहनते हैंयोगी पर तंज कसते हुए डिंपल यादव ने जनता से पूछा कि लोहे में जो जंग लगता है, उसका रंग कैसा होता है? इस सवाल का उन्होंने खुद जवाब दिया कि इंजन तो लोहे का होता है, लेकिन लोहे पर जो रंग लगता है उसी रंग का कपड़ा हमारे मुख्यमंत्री पहनते हैं। डिंपल ने कहा कि जंग के रंग वाले इंजन को हटाना जरूरी है। जंग वाले इंजन को हटाने के लिए यह चुनाव तो जनता लड़ रही है।

डिंपल यादव ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि

इस बार तीन बहुएं आपके बीच आई हैं। सिराथू की बहू पल्लवी पटेल। इलाहाबाद की बहू जया बच्चन और उत्तर प्रदेश की बहू मैं डिंपल यादव। डिंपल ने कहा कि सिराथू की जनता ने अपने बेटे को तो देख लिया उन्होंने धोखा दे दिया। इस बार सिराथू की बहू को जनता मौका देने वाली है। परिवार कैसे चलाना है और दुख दर्द क्या होता है वो जानती हैं। आप सब की जिम्मेदारी लेने को तैयार हैं।

वहीं सांसद जया बच्‍चन ने परिवारवाद पर भाजपा पर तंज कसते हुए कहा

ये भूल जाते हैं कि आपके जो मुख्यमंत्री (योगी आदित्यनाथ) हैं उन्होंने तो परिवार को त्याग दया है। वे परिवार के बारे में क्या जानते हैं। वे क्या जानते हैं बहू, बेटी क्या होती हैं। ये लोग झूठ के सिवाय कुछ नहीं बोलते।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+