डिंपल बोलीं-साजिश तो ऐसी की थी कि आपके भईया के पास केवल चाभी और भाभी रह जाए पर ऐसा हो सकता था क्या

समाजवादी पार्टी उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव जीत जाए इसके लिए सिर्फ अखिलेश यादव ही नहीं बल्कि उनकी पत्‍नी और सांसद डिंपल यादव भी पूरा जोर लगा रही हैं।

औरेया। समाजवादी पार्टी उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव जीत जाए इसके लिए सिर्फ अखिलेश यादव ही नहीं बल्कि उनकी पत्‍नी और सांसद डिंपल यादव भी पूरा जोर लगा रही हैं। चुनावी रैलियों में इस बार डिंपल यादव भी शब्‍दों की बाजीगरी कर रही हैं।

डिंपल बोलीं-साजिश तो ऐसी की थी कि आपके भईया के पास केवल चाबी और भाभी रह जाए पर ऐसा हो सकता था क्या

शुक्रवर को औरेया के बिधूना में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए डिंपल यादव ने कहा कि लोगों ने साजिश तो ऐसी की थी कि आपके भईया के पास केवल चाभी और भाभी रह जाए पर ऐसा हो सकता था क्या? ऐसा इसलिए नहीं हो सकता था कि आपकी दुआ और आशीर्वाद हमारे साथ था। सिर्फ आपकी दुआओं और आशीर्वाद की वजह से ही जो साइकिल छीनीं जा रही थी वो साइकिल हमें मिल गई।

डिंपल ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आपके भईया ने बड़ा दिल दिखाया और कांग्रेस के साथ गठबंधन किया। डिंपल ने कहा कि यह गठबंधन इसलिए किया गया है जिससे विकास की रफ्तार न रुक सके। उन्‍होंने सीधे तौर पर कहा कि यह आपके भईया का चुनाव है और अगर आप साथ देंगे तो विकास की गंगा अभी तक बही है वो ज्‍यादा आगे बह जाएंगी। डिंपल ने एक कहा कि एक पार्टी ने लाइन से हाथी खड़े कर दिए और दूसरी सरकार ने पूरे देश को लाइन में खड़ा कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+