Dhanbad-Gorakhpur Special Train: धनबाद-गोरखपुर साप्ताहिक विशेष गाड़ी के फेरों की बढ़ी संख्या, देखें डिटेल
Dhanbad-Gorakhpur Special Train News Gorakhpur Uttar Pradesh: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु 03677/03678 धनबाद-गोरखपुर-धनबाद साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन 14 सितम्बर से 30 नवम्बर, 2025 तक धनबाद से (21 सितम्बर, 2025 को छोड़कर) प्रत्येक रविवार को तथा 15 सितम्बर से 01 दिसम्बर, 2025 तक गोरखपुर से (22 सितम्बर, 2025 को छोड़कर) प्रत्येक सोमवार को 11 फेरो के लिए निम्नवत् किया जायेगा।
03677 धनबाद-गोरखपुर साप्ताहिक विशेष गाड़ी धनबाद से 20.45 बजे प्रस्थान कर नेताजी सुबास चन्द्र बोस जं0 गोमो से 21.17 बजे, पारसनाथ से 21.32 बजे, हजारीबाग रोड से 21.53 बजे, कोडरमा से 22.22 बजे, गया से 23.45 बजे, दूसरे दिन अनुग्रह नारायण रोड से 01.02 बजे, डेहरी आन सोन से 01.24 बजे, सासाराम से 01.42 बजे, भबुआ रोड से 02.17 बजे, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जं0 से 03.50 बजे, वाराणसी से 05.05 बजे, जौनपुर से 06.20 बजे, औड़िहार से 07.27 बजे, मऊ से 08.35 बजे, भटनी से 10.05 बजे तथा देवरिया से 10.37 बजे छूटकर गोरखपुर 12.30 बजे पहँुचेगी।

वापसी यात्रा में 03678 गोरखपुर-धनबाद साप्ताहिक विशेष गाड़ी गोरखपुर से 15.30 बजे प्रस्थान कर देवरिया से 16.32 बजे, भटनी से 17.00, मऊ से 18.35 बजे, औड़िहार से 19.47 बजे, जौनपुर से 21.35 बजे, वाराणसी 23.15 बजे दूसरे दिन पंडित दीनदयाल उपाध्याय जं0 से 00.25 बजे भभुआ रोड से 01.12 बजे, सासाराम से 01.42 बजे, डेहरी आन सोन से 02.04 बजे, अनुग्रह नारायण रोड से 02.27 बजे, गया से 05.20 बजे कोडरमा से 06.42 बजे, हजारी बाग रोड से 07.22 बजे, पारसनाथ से 07.47 बजे तथा नेताजी सुबास चन्द्र बोस जं0 गोमो से 08.05 बजे छूटकर धनबाद 09.00 बजे पहुँचेगी।
इस गाड़ी में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02, जनरेटर सह लगेजयान के 02, शयनयान श्रेणी के 06, साधारण द्वितीय श्रेणी के 04, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02 तथा वातानुकूलित तृतीय श्रेणी इकॉनामी के 06 कोचो सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।












Click it and Unblock the Notifications