धान बिक्री के लिए किसानों में दिख रहा उत्साह, अब तक एक लाख से अधिक ने कराया पंजीकरण

Kisan News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की नीतियों का किसानों पर सकारात्मक असर दिख रहा है। धान की कटाई से पहले ही किसानों का उत्साह देखने योग्य है। किसी धान बिक्री के लिए अभी से पंजीकरण करा रहे हैं। उत्तर प्रदेश में अब तक एक लाख से अधिक किसानों ने बिक्री के लिए पंजीकरण करा लिया है। जानकारी के मुताबिक, 25 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश में अब तक 1,54,035 किसानों ने अपना बिक्री पंजीकरण करा लिया है। जिसमें बाजरा के लिए 15248, ज्वार के लिए 2706 व मक्का के लिए 1509 किसानों अपना पंजीकरण करा लिया है। सत्र 2025-26 में 44127.91 मीट्रिक टन हुई धान खरीद, 2024-25 में इस अवधि तक 25329.75 मीट्रिक टन की खरीद की गई थी। 2369 रुपये धान कॉमन तथा 2389 रुपये (ग्रेड-ए) प्रति कुंतल से खरीद हो रही है। अभी सिर्फ पश्चिम यूपी में धान खरीद हो रही है। पूर्वी उप्र में पहली नवंबर से खरीद होगी।

cm yogi

आदित्यनाथ के निर्देश पर 48 घंटे के भीतर किसानों को भुगतान किया जा रहा है। धान बिक्री करने वाले किसानों को इस वर्ष अब तक 86.68 करोड़ का भुगतान किया जा चुका है। इस अवधि में पिछले वर्ष 43.91 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया था। वहीं बाजरा के किसानों को 8.43 करोड़ रुपये डीबीटी के माध्यम से स्थानांतरित किए गए हैं, पिछले वर्ष इस अवधि तक यह आंकड़ा 7.63 करोड़ रुपये का था। सीएम योगी की नीतियों के कारण किसानों के हित में प्रतिवर्ष सकारात्मक पहल बढ़ती जा रही है।

टोल फ्री नंबर 18001800150 पर समस्या बता सकते हैं किसान
किसान अपनी किसी भी समस्या के लिए टोल फ्री नंबर 18001800150 से मदद ले सकते हैं। इसके अलावा वे जिला खाद्य विपणन अधिकारी, क्षेत्रीय विपणन अधिकारी, विपणन निरीक्षक से भी संपर्क साध सकते हैं। किसानों के आधार लिंक्ड बैंक खाते में सीधे भुगतान किया जाएगा। वहीं बिचौलियों को रोकने व पारदर्शिता बरतते हुए क्रय केंद्रों पर मोटे अनाज की खरीद ई-पॉप (इलेक्ट्रॉनिक प्वॉइंट ऑफ परचेज) डिवाइस के माध्यम से पहले की भांति किसानों का बायोमीट्रिक सत्यापन के जरिए ही होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+