श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम, मथुरा से लेकर देशभर में कान्हा के रंग में रंगे भक्त
मथुरा, 31 अगस्त: भगवान विष्णु के 8वें अवतार श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव पूरे देशभर में धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। जन्माष्टमी के मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मथुरा के श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर में भगवान के दर्शन कर पूजा की। कृष्णोत्सव के मौके पर कान्हा की नगरी को पूरी तरह से सजाया गया है। वहीं श्रद्धालु भी उनकी एक झलक पाने के लिए तत्पर नजर आ रहे हैं। मंदिर में श्री कृष्ण की प्रतिमा को फूलों से सुशोभित किया गया है।

मथुरा में कृष्ण जन्मस्थान मंदिर में भगवान कृष्ण के जन्म पर जयकारे लगाते भक्तों के साथ संगीत के बीच जन्माष्टमी समारोह जारी है। भक्त आस्था में पूरी तरह से डूबे नजर आ रहे हैं।
वहीं देशभर में भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव पर जहां मंदिरों को रंगीन रोशनियों से रोशन किया गया हैं। वहीं कई प्रकार की झांकियां भी सजाई गई है। जन्माष्टमी को लेकर मंदिरों में सुबह से ही भगवान कृष्ण के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ देखा जा सकती थी। मंदिरों के साथ ही घरों में भी भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है।
वहीं मथुरा के मंदिर की बात करें तो यहां श्रद्धालुओं का तांता लग हुआ है। मंदिर में भारी संख्या में लोग भगवान के दर्शन करने पहुंचे हैं। श्रद्धालु आरती में हिस्सा ले रहे हैं और राधे-कृष्ण की भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं। यह तस्वीरें मथुरा कृष्ण जन्म भूमि मंदिर है, जहां आप देख सकते हैं कि कैसे मंदिर परिसर में आस्था का सैलाब उमड़ा हुआ है। भक्त कृष्ण भक्ति में उत्साहित नजर आ रहे हैं।
जन्माष्टमी के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के अहमदाबाद में इस्कॉन मंदिर में पूजा-अर्चना की।












Click it and Unblock the Notifications