मुंहबोले देवर को भाभी देती थी धमकी- सेक्स करो नहीं तो जेल भिजवा दूंगी, काट दिया गला
Recommended Video

गाजियाबाद। दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में जिस्मानी भूख ने एक महिला को इस कदर पागल कर दिया कि वो मर्यादा भूल गई। उसने जबरन नाबालिग मुंहबोले देवर पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने लगी। देवर ने जब ना कर दिया तो भाभी ने उसे रेप के आरोप में जेल भेजवाने की धमकी दी। इसके बाद दोनों में हाथापाई शुरु हो गई और नाबालिग देवर ने चाकू से गला रेता भाभी की हत्या कर दी। बाबा में आरोपी देवर ने पुलिस के सामने खुद ही सरेंडर कर दिया। पुलिस अब इस मामले में छानबीन कर रही है। पुलिस यह भी जानने की कोशिश कर रही है कि हत्या में कहीं मृतका का पति भी तो नहीं शामिल है।

पहले जानिए क्या है पूरा मामला
मामला गाजियाबाद के लाजपतनगर इलाके का है। बीते बुधवार को 27 वर्षीय अनीता की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। मृतका के पति ने आरोपी (चुंकि आरोपी नाबालिग है इसलिए उसका नाम नहीं बताया जा सकता) के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था। हत्या के अगले दिन अरोपी ने साहिबाबाद कोतवाली में आकर आत्मसमर्पण कर दिया। पूछताछ में उसने पूरी कहानी बता दी। उसने बताया कि बुधवार रात 10 बजे जब वो घर पहुंचा तो घर पर भैया नहीं थे। उसे अकेला पाकर अनीता ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए जबरदस्ती करने लगी।

भाई को धोखा नहीं देना चाहता था आरोपी
आरोपी ने बताया कि जब उसने ऐसा करने से मना कर दिया तो भाभी ने उसे रेप के आरोप में जेल भिजवाने की धमकी दी। इस बात पर दोनों के बीच बहस हुई और फिर हाथापाई शुरु हो गई। इसी बीच आरोपी ने चाकू से ला रेतकर भाभी कर हत्या कर दी। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वो मध्य प्रदेश का रहने वाला है। इस दुनिया में उसका कोई नहीं है। मृतका के पति ने उसे अपना छोटा भाई मान लिया था, इसलिए वो भाई के साथ धोखा नहीं करना चाहता था।

हत्या के बाद हुआ अहसास तो कर दिया सरेंडर
हत्या के बाद आरोपी को गलती का एहसास हुआ तो उसने साहिबाबाद थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। एएसपी अनूप सिंह ने बताया कि आरोपी ने शारीरिक संबंध बनाने के दबाव पर हत्या की है। मृतका के पति की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मृतका के परिजन पोस्टमार्टम के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए कन्नौज ले गए हैं।

पति भी हो सकता है हत्या में शामिल
पुलिस का कहना है कि इस हत्या में मृतका का पति भी शामिल हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि आरोपी मृतका से कमजोर था, ऐसे में अकेले गला रेत पाना मुश्किल है। वहीं दूसरी तरफ साहिबाबाद थाने में पहुंचे मृतका के परिजनों ने पति पर हत्या करने का आरोप लगाया। मायके वालों ने पुलिस को बताया कि मृतका के पति की एक और पत्नी है जो गांव में रहती है।

रेलवे स्टेशन पर मृतका के पति को मिला था आरोपी
आरोपी ने पुलिस को बताया कि 3 साल पहले वह दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मृतका के पति से मिला था। उसके पूछने पर उसने बताया था कि उसका कोई नहीं है। इसपर वो उसे अपने घर लाए थे और छोटे भाई की तरह रखते थे। मृतका के पति का पार्किंग का ठेका है जिसमें आरोपी उनका हाथ बंटाता था।












Click it and Unblock the Notifications