गोरखनाथ मंदिर: अखिलेश के बयान पर खफा हुए डिप्टी सीएम, बोले- जल्द ही 'समाप्त' पार्टी हो जाएगी

लखनऊ, 07 अप्रैल: गोरखनाथ मंदिर पर हमले के आरोपी मुर्तजा पर यूपी के पूर्व सीएम व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 06 अप्रैल को बयान देते हुए कहा था बीजेपी तो वह पार्टी है जो बात को न जाने कितना खींच देती है। अखिलेश के इस बयान पर भाजपा नेता और यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य खफा नजर आए। गुरुवार को उन्होंने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बात करते हुए अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला।

Deputy CM Keshav Prasad Maurya criticized Akhilesh Yadav statement on Gorakhnath temple

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि पहले भी सपा से आतंकवादियों के लिंक पाए गए हैं। 2013 में सपा सरकार ने आतंकियों के केस वापस ले लिए थे। गोरखनाथ मंदिर में हमला बेहद गंभीर मामला है। मैं आतंकवादियों का मनोबल बढ़ाने के उनके प्रयासों की निंदा करता हूं। उन्हें ऐसी टिप्पणी नहीं करनी चाहिए।

डिप्टी सीएम ने आगे कहा कि सुरक्षाकर्मियों ने अपनी जान पर खेलकर आरोपी को गिरफ्तार किया है। अखिलेश यादव मुख्यमंत्री रह चुके हैं। अगर वह इसी तरह आतंकियों का समर्थन करते रहेंगे तो जल्द ही सपा 'समाप्त पार्टी' बनकर रह जाएगी।

क्या कहा था अखिलेश यादव ने
दरअसल, अखिलेश यादव ने 06 अप्रैल को कन्नौज में गोरखनाथ मंदिर पर हुए के एक सवाल पर बोलते हुए कहा कि आरोपी के पिता ने कहा है कि उसे एक मनोरोग की समस्या है। मुझे लगता है वह पहलू देखना पड़ेगा और बीजेपी तो वह पार्टी है जो बात को न जाने कितना खींच देती है।

क्या है मामला
गोरखनाथ मंदिर के गेट पर 03 अप्रैल की देर शाम आईआईटी मुंबई से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुके अहमद मुर्तजा ने पुलिसकर्मियों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। अहमद मुर्तजा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के बाद योगी सरकार ने जांच के आदेश दिए थे। तो वहीं अब इस मामले की जांच पुलिस के अलावा एटीएस, एसटीएफ भी कर रही है। एनआईए की टीम भी अपने स्तर से जांच में जुटी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+