Narendra Modi Birthday:डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने लगाया झाड़ू, एक छात्रा बेहोश
इसी क्रम में बरेली पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने झाड़ू लगाकर स्वचछता का संदेश दिया।
बरेली। प्रधानमंत्री मोदी का आज 67वां जन्मदिन है। भाजपा द्वारा इसे स्वच्छता दिवस के रूप में जगह-जगह मनाया जा रहा है। इसी क्रम में बरेली पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया।

बरेली पहुंचे केशव मौर्य ने कहा कि भाजपा पीएमम मोदी के जन्म दिन को स्वच्छता दिवस के रूप में मना रही है। उन्होंने यह भी कहा कि स्वच्छता केवल कर्मचारियों का काम नहीं है बल्कि सभी का है।

केशव ने बरेली की हरूनगला की कश्यप समाज की बस्ती में जाकर झाडू लगाकर स्वच्छ्ता का संदेश दिया। इस मौके पर तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। डिप्टी सीएम के कार्यक्रम में बढ़ती हुई गर्मी के चलते एक छात्रा झाडू लगाते बेहोश हो गई जिसे अधिकारियों ने घर भिजवा दिया।












Click it and Unblock the Notifications