मुलायम के राज में चली थीं अयोध्या में गोली, अखिलेश कर रहे हैं मंदिर की बात: डिप्टी सीएम
कानपुर। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश यादव के पिता की सरकार थी, तब अयोध्या में गोली चली और वो भगवान विष्णु का मंदिर बनाने की बात करते हैं। आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए यूपी में महागठबंधन पर पूछे गए सवाल पर मौर्य ने कहा कि केवल नेता ही बचेंगे, जनता उनका साथ नहीं देगी।

मौर्या ने कहा कि बीजेपी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और देश के 70 प्रतिशत हिस्से में उनके राज्य की सरकार है और केंद्र में भी सरकार है। 2019 में फिर से सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ता उत्साहित है। उन्होंने बताया कि 17 नवंबर को पूरे संसदीय क्षेत्रों में कमल संदेश यात्रा निकाली जायेगी, जिसमें मुख्यमंत्री प्रदेश अध्यक्ष समेत बूथ कार्यकर्ता मोटर साइकिल से चलेंगेष उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज कानपुर में आयोजित समन्वय समिति पदाधिकारियो की बैठक में शामिल होने सीएसए पहुंचे थे।

बता दें कि हाल ही में केशव प्रसाद मौर्या और योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। दरअसल एक मामले में कोर्ट ने रीता बहुगुणा जोशी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था, लेकिन जब वह कोर्ट नहीं पहुंची तो कोर्ट दोबारा उनके खिलाफ यह वारंट जारी किया है। इलाहाबाद हाई कोर्ट के विशेष जज पवन कुमार ने लखनऊ के वजीरगंज थाना में दर्ज एक मुकदमे की सुनवाई करते हुए यह वारंट जारी किया है।
ये भी पढ़ें- कुंभ 2019: बस-ट्रेन के बाद अब फ्री हुआ इंटरनेट और रहने का इंतजाम भी












Click it and Unblock the Notifications