गौसेवा के लिए गायों के झुंड के बीच पहुंचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, गायों के लिए खुद काटा चारा

बहराइच, अगस्त 30। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक अपनी सादगी के लिए जाने जाते हैं। अक्सर उन्हें जनता के बीच जाकर घुलते-मिलते देखा जा सकता है। इस बीच मंगलवार को बृजेश पाठक बहराइच जिले में पहुंचे, जहां उन्होंने एक गौशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान डिप्टी सीएम ने गौशाला की पूरी संचालन व्यवस्था का जायजा लिया और उन्होंने गौ सेवा भी की।

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने की गौ सेवा

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने की गौ सेवा

बृजेश पाठक गौ सेवा में ऐसे रम गए कि उन्होंने खुद ही गायों के लिए मशीन से चारा काटा और गायों को खिलाया भी। डिप्टी सीएम की गौसेवा करते हुए की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों को देख लोग उनकी खूब सराहना कर रहे हैं।

बृजेश पाठक ने सिक्योरिटी की नहीं मानी बात

बृजेश पाठक ने सिक्योरिटी की नहीं मानी बात

आपको बता दें कि डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने इस दौरान गायों को फूल-माला भी पहनाई और गायों की पूजा भी की। डिप्टी सीएम इस दौरान सिक्योरिटी गार्ड्स के रोकने के बावजूद भी गायों के झुंड के बीच पहुंच गए। बृजेश पाठक ने करीब एक घंटा गायों के बीच बिताया। इस दौरान डिप्टी सीएम ने गौशाला के संचालकों को व्यवस्था में हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

मानवता की रक्षा के लिए गाय की सेवा जरूरी

मानवता की रक्षा के लिए गाय की सेवा जरूरी

डिप्टी सीएम ने इस दौरान मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा कि हर व्यक्ति की जीवन में गौसेवा बहुत ही जरूरी है, क्योंकि मानवता की रक्षा के लिए गायों की रक्षा और उनकी सेवा बहुत जरूरी है। बृजेश पाठक ने इस दौरान कहा कि युगों-युगो से गाय की महत्ता का वर्णन पवित्र ग्रंथों में मिलता है। मौजूदा समय में वैज्ञानिकों ने भी गाय की अहमियत को माना है। खेती किसानी की बेहतरी के लिए गौ वंशों की सुरक्षा करना प्रत्येक मानव का कर्तव्य है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+