डेंगू: यूपी में लगातार बढ़ रहे हैं मामले, ये सारे जिले आए चपेट में

फिरोजाबाद, 14 सितंबर: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बच्चों में डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं। वायरल बुखार का कहर अभी भी सबसे ज्यादा फिरोजाबाद और आगरा में बरकार है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग लगातार हर संभव स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के दावे कर कर रहा है। राज्य सरकार पहले से ही कह चुकी है कि वायरल बुखार के प्रकोप को नियंत्रित करने के लिए हर मुमकिन कदम उठाए जा रहे हैं। फिरोजाबाद की स्थिति की गंभीरता इसी बात से समझी जा सकती है कि साढ़े चार सौ से ज्यादा बच्चे अभी भी स्थानीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं।

आगरा में हालात बेहद खराब-आईएमए

आगरा में हालात बेहद खराब-आईएमए

मंगलवार तक के सरकारी आंकड़ों के मुताबिक आगरा जिले में डेंगू के कुल 35 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 14 अभी भी ऐक्टिव हैं। आगरा के सीएमओ डॉक्टर अरुण कुमार श्रीवास्तव ने कहा है कि 'अभी तक जिले में डेंगू के 35 केस सामने आए हैं, जिनमें से 14 अभी भी सक्रिय हैं। हम मरीजों को सभी जरूरी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करा रहे हैं और संक्रमण रोकने लिए रोजाना फॉगिंग करवाई जा रही है और डेंगू, मलेरिया और वायरल रैपिड किट हमारे सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध हैं।' आगरा इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव उपाध्याय ने कहा है कि हालात बेहद खराब हैं और स्वास्थ्य विभाग सही आंकड़े नहीं उपलब्ध करवा रहा है। क्योंकि हालात के मुताबिक 40 से 50 प्रतिशत मरीज डेंगू और वायरल के आ रहे हैं, जिनमें से 60 फीसदी सिर्फ बच्चे हैं।

फिरोजाबाद में अभी भी 465 बच्चे मेडिकल कॉलेज में एडमिट

फिरोजाबाद में अभी भी 465 बच्चे मेडिकल कॉलेज में एडमिट

वहीं फिरोजाबाद में डेंगू की चपेट में आकर 60 बच्चों की मौत हो चुकी है और 465 बच्चे अभी भी जिला मेडिकल कॉलेज के चाइल्ड वॉर्ड में एडमिट हैं। फिरोजाबाद के जिला सीएमओ डॉक्टर दिनेश कुमार प्रेमी ने कहा है, 'स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर लोगों से सफाई रखने के लिए कह रही है। कल तक मौत का आंकड़ा 60 तक पहुंच चुका था। हम घर-घर जाकर पता कर रहे हैं और मरीजों को जरूरी स्वास्थ्य सुविधाएं दे रहे हैं।'

प्रयागराज में अबतक 97 मामले आ चुके हैं

प्रयागराज में अबतक 97 मामले आ चुके हैं

उधर प्रयागराज जिले में अबतक डेंगू के 97 केस सामने आ चुके हैं। प्रयागराज के तेज बहादुर सप्रू अस्पताल के सीएमओ ने कहा है, 'प्रयागराज जिले में डेंगू के 97 केस आए हैं, जिनमें से 67 मामले शहर से हैं और बाकी गांव के हैं। सिर्फ 16 केस ही ऐक्टिव हैं और किसी की भी अबतक इससे मौत नहीं हुई है।' लेकिन, नए केस आने की आशंका अभी भी बरकरार है।

गोरखपुर में 50 बेड डेंगू के लिए रिजर्व

गोरखपुर में 50 बेड डेंगू के लिए रिजर्व

जबकि गोरखपुर जिले में डेंगू के 6 मरीजों की पुष्टि हुई है। बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर के प्रिंसिपल गणेश कुमार ने कहा है, 'मेडिकल कॉलेज में अभी तक 4,217 लोगों की स्क्रीनिंग की गई है, जिनमें से 6 डेंगू पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं और उनमें से भी 5 लोग ठीक हो चुके हैं और घर लौट चुके हैं, जबकि अभी सिर्फ एक मरीज एडमिट है, जिसका इलाज चल रहा है।' उन्होंने कहा कि 'डेंगू से निपटने के लिए सारी तैयारियां कर ली गई हैं, जैसे कि बेड, दवा, ऑक्सीजन अस्पताल में उपलब्ध है। मेडिकल कॉलेज में 50 बेड डेंगू के लिए सुरक्षित रखे गए हैं और अगर जरूरत पड़ी तो और व्यवस्था की जाएगी।'

'सरकार हर संभव कदम उठा रही है'

'सरकार हर संभव कदम उठा रही है'

इससे पहले उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने कहा था कि राज्य सरकार प्रदेश में वायरल बुखार के प्रकोप को कंट्रोल करने के लिए हर संभव कदम उठा रही है। मंत्री ने कहा था कि सरकार ने पाया है कि अधिकारियों के काम में खामियां हैं, जो कि शहर में वायरल के प्रकोप का मुख्य कारण है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+