Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'TAGGED' से फंसाया शिकार, फ्लैट पर बुलाकर लड़की ने किया बुरा हाल, 50 हजार कराए हाथों-हाथ ट्रांसफर

लगातार सामने आ रहे हनी ट्रैप के मामले थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। गाजियाबाद पुलिस ने एक और गैंग का पर्दाफाश किया है, जिसमें लड़कियां डेटिंग एप के जरिये अपना शिकार फंसाती थी और बाद में शिकार को मिलने के बहाने फ्लैट पर बुलाकर हनी ट्रैप में फंसाकर लूट लेती थीं। इस मामले में दो युवती और एक युवक को गिरफ्तार किया है। अब तक ये गैंग कई लड़कों को अपना निशाना बना चुका है।

डेटिंग ऐप से फंसाते हैं शिकार
दरअसल, गुरुवार को गाजियाबाद के इंद्रापुरम थाने में दिल्ली के एक शख्स ने अपनी शिकायत दर्ज करवाई। उसने बताया कि TAGGED नामक डेटिंग एप के जरिये उसकी दोस्ती दीपांशी नाम की एक लड़की से हुई थी। दीपांशी ने उसे मिलने के लिए वसुंधरा में एक फ्लैट पर बुलाया था। लेकिन सुन्योजित तरीके से जैसे ही दोनों निर्वस्त्र हुए तो कमरे में दो युवक घुस आए और इस व्यक्ति के साथ मारपीट करने लगे।

delhi man honey trapped in vasundhara of ghaziabad by girl and blackmailed him by making video

ऐसे करते हैं ठगी
मारपीट करने के साथ-साथ इन लड़कों ने दोनों का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इसी बीच दोनों लड़के इनसे 5 लाख की डिमांड करने लगे। रुपए न देने पर वीडियो को वायरल करने की धमकी भी देने लगे। अचानक हुई इस घटना से व्यक्ति को कुछ समझ नहीं आया तो पीड़ित शख्स ने बैंक खाते में पड़े 50 हजार रुपए हाथों हाथ पेटीएम के जरिए ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद वो जैसे-तैसे वहां से छूट कर आया।

delhi man honey trapped in vasundhara of ghaziabad by girl and blackmailed him by making video

कई लोगों को बनाया निशाना
पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। जिसके बाद शुक्रवार को पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान दीपांशी, शाहीन परवीन और अंकित कुमार के रूप में हुई है। चौथा आरोपी रोबिन फरार है। गैंग सरगना शाहीन परवीन है। दीपांशी ग्रेजुएट है। शाहीन शादीशुदा है। शाहीन परवीन से पूछताछ में पता चला है कि वो ऐसा ही एक और गैंग चलाती है। दूसरे गैंग का कोई मेंबर फिलहाल पकड़ा नहीं गया है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने कई लोगों के साथ ठगी की बात कबूल की है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+