बनारस में मोदी पर हमलावर हुए केजरीवाल, कहा- विमुद्रीकरण से बढ़ गई रिश्वतखोरी
विमुद्रीकरण के फैसले का विरोध कर रहे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में सभा की। इस दौरान वो पीएम पर हमलावर रहे।
वाराणसी। नोट बंदी का कड़ा विरोध कर रहे आम पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उत्तर प्रदेश स्थित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में एक जनसभा की।
इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि मैं आज यहां राजनीति करने या वोट मांगने नहीं आया हूं। मुझे अगर राजनीति करना होता या वोट मांगना होता तो गोवा या पंजाब जाता, जहां हमारी पार्टी चुनाव लड़ रही है।
केजरीवाल ने वहां मौजूद जनता से कहा कि वो बनारस एक महत्वपूर्ण मुद्दे पर बात करने आए हैं। कहा कि विमुद्रीकरण के बाद से अब तर 84 से मौतें हो चुकी हैं। मोदी जी कब जागेंगे?

सरकार की स्कीम और नीयत दोनों गलत
कहा कि इन 84 लोगों की मौत नहीं हुई, इनका कत्ल किया गया है। पूछा कि आखिर इनका जिम्मेदार कौन है? जनता ने कहा नरेंद्र मोदी।
केजरीवाल ने कहा मीडिया वालों से निवेदन है कि जो जनता कह रही है उसे छापा जरूर जाए। कहा कि मीडिया वाले चलाते हैं कई जगह कि स्कीम अच्छी है लेकिन लागू गलत तरीके से किया गया।
केजरीवाल ने कहा कि मैं कहता हूं कि स्कीम गलत है, नीयत गलत है और लागू भी गलत तरीके से किया गया है।
कहा कि सबसे ज्यादा आलोचक मोदी जी के हम हैं, लेकिन उनके अच्छे कामों में हमने समर्थन किया था। बात चाहे स्वच्छ भारत अभियान की हो या फिर योग दिवस की चाहे सर्जिकल स्ट्राइक की। मैंने मोदी जी को सैल्यूट किया।
केजरीवाल ने कहा कि अगर विमुद्रीकरण के फैसले से कोई कालधन खत्म हो रहा होता तो मैं मोदी-मोदी करने में सबसे आगे होता। कहा कि मोदी जी ने यह फैसला सिर्फ अपने दोस्तों को बचाने के लिए लिया है।
मोदी जी के पास है फाइल
केजरीवाल ने दावा किया कि मोदी जी के पास स्विस बैंक में एकाउंट रखने वाले 648 लोगों के नाम की फाइल है। ये फाइल मैंने देखी है। इसी में से मैंने सभी के नाम और एकाउंट नंबर की जानकारी दी थी।
कहा कि अगर कालाधन खत्म करना था तो इन 648 लोगों के खिलाफ कार्रवाई करनी थी, लेकिन इनके खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई क्योंकि वो मोदी जी के दोस्त थे।
केजरीवाल ने कहा कि भ्रष्टाचार हमने खत्म किया था दिल्ली में। अपने 49 दिन की सरकार का जिक्र करते हुए कहा कि हमने अफसरों को जेल में डाला था और सभी सीधे हो गए।
केजरीवाल ने कहा 500 और 1,000 के नोट बंद कर के 2,000 की नोट से कैसे रिश्वत खोरी कैसे बंद होगी? ये मेरे समझ के बाहर है। कहा कि 2,000 की नोट से भ्रष्टाचार दुगुना हो गया।












Click it and Unblock the Notifications