लखनऊ में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले- यूपी में अब कट्टे नहीं मिसाइलें बनेंगी, अटल जी का सपना कर रहा पूरा
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पांचवे चरण के तहत 20 मई को मतदान होगा। लखनऊ लोकसभा सीट से लगातार तीसरी बार चुनाव लड़ रहे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मतदान से पहले राजधानी में ताबड़तोड़ रैलियां, जनसभाएं कर वोटरों से संपर्क साध रहे हैं।
बुधवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अमीनाबाद जो लखनऊ का सबसे भीड़-भाड़ वाला क्षेत्र माना जाता है, वहां पर राजनाथ सिंह ने जनसभा की। यहां पर केंद्रीय रक्षा मंत्री ने विरोधी पार्टी सपा पर जमकर हमला किया। इसके साथ ही मोदी सरकार के कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों को गिनाया।

राजनाथ सिंह ने जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी के कार्यकाल में भारत देश का पूरे विश्व में सम्मान बढ़ा है। उन्होंने लखनऊ की राजनीति बहुत से बदलावा देखे हैं। मैं अटल जी के सपनों को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ूगा।
रक्षा मंत्री ने कहा पूर्व सपा सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा पहले यूपी में कट्टा बनता था और अब मिसाइलें बनेगी। उन्होंने कहा लखनऊ लोक सभा क्षेत्र के वासी 'विकसित-सुरक्षित-आत्मनिर्भर भारत' के लिए भाजपा के साथ हैं।












Click it and Unblock the Notifications